{"_id":"6aeaf13e538d59681f0ecedc","slug":"up-pet-2026-which-government-jobs-can-you-apply-for-after-the-exam-check-posts-and-selection-process-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीईटी: लेखपाल से लेकर VDO तक..., जानें परीक्षा पास करने के बाद किन नौकरियों के लिए कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
यूपी पीईटी: लेखपाल से लेकर VDO तक..., जानें परीक्षा पास करने के बाद किन नौकरियों के लिए कर सकते हैं आवेदन
Thu, 05 Nov 2026 07:02 AM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:02 AM IST
सार
यूपी पीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि इसके बाद किन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीईटी स्कोर के आधार पर लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, वन रक्षक और कई अन्य पदों की भर्ती में मौका मिल सकता है। जानें पीईटी के बाद भर्ती की प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और चयन के अगले चरणों की पूरी जानकारी यहां।
विज्ञापन
UP PET 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आगे की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के मन में अगली भर्ती को लेकर कई सवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीईटी के बाद कौन सी नौकरियां मिल सकती हैं?
यूपी पीईटी का स्कोर उत्तर प्रदेश में कई सरकारी भर्तियों के लिए अहम होता है। आयोग समय-समय पर अलग-अलग विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकालता है। इन भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले पीईटी में शामिल होना होता है। इसके बाद आयोग पीईटी के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है। पीईटी के बाद जिन पदों पर भर्ती के मौके मिल सकते हैं, उनमें शामिल हैं:
विज्ञापन
- लेखपाल
- ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO)
- जूनियर असिस्टेंट और कनिष्ठ सहायक
- वन रक्षक
- एक्स-रे टेक्नीशियन
- सहायक लेखाकार
- मंडी पर्यवेक्षक
- अलग-अलग विभागों के अन्य ग्रुप सी पद
विज्ञापन
आवेदन करने से पहले इन बातों की जांच जरूर करें
- जरूरी शैक्षणिक योग्यता
- आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी छूट
- कंप्यूटर या टाइपिंग की शर्त, अगर लागू हो
- संबंधित पद के लिए जरूरी प्रमाणपत्र या अनुभव
क्या पीईटी पास करते ही मिल जाएगी नौकरी?
पीईटी में शामिल होना या इसमें अच्छे अंक हासिल करना सरकारी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का शुरुआती चरण है। इसके अंकों के आधार पर आयोग आगे होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को छांटता है। इसके बाद संबंधित भर्ती के नियमों के अनुसार चयन के अगले चरण पूरे करने होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को केवल पीईटी के नतीजे का इंतजार करने के बजाय आगे की परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि पीईटी का स्कोर आपको भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है, लेकिन अंतिम चयन अलग-अलग चरणों पर निर्भर करता है।मुख्य परीक्षा और चयन कैसे होगा?
पीईटी के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित पद की मुख्य परीक्षा या आगे की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना पड़ सकता है। हर भर्ती का तरीका उसके नोटिफिकेशन में बताया जाता है। पद के अनुसार स्किल टेस्ट भी हो सकता है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और दूसरी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं। आम तौर पर चयन के अगले चरण इस तरह हो सकते हैं:- पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य परीक्षा
- स्किल टेस्ट, यदि पद के लिए जरूरी हो
- दस्तावेजों की जांच
- अन्य तय प्रक्रियाएं और अंतिम चयन