फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: 495 Posts in Balrampur, 12th Pass Women Can Apply Till September 23

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती: बलरामपुर में निकलीं ढेरों नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं अभी करें आवेदन; जानें रिक्तियां

Fri, 04 Sep 2026 05:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

 बलरामपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 495 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी रिक्तियों और जरूरी योग्यता की पूरी जानकारी यहां देखें।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: 495 Posts in Balrampur, 12th Pass Women Can Apply Till September 23
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

बलरामपुर जिला कार्यक्रम कार्यालय (डीपीओ) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 495 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार upanganwadibharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकत्री की रिक्तियां

परियोजना का नाम अनारक्षित ओबीसी एससी एसटी कुल
बलरामपुर शहर 3 3 3 1 10
बलरामपुर देहात 11 4 2 1 18
हरिया सतघरवा 19 10 9 6 44
तुलसीपुर 11 12 9 0 32
गैसादी 11 3 3 1 18
पचपेडवा 19 9 7 0 35
श्रीदत्तागंज 8 1 3 0 12
गैंडास बुजुर्ग 4 0 3 0 7
रेहरा बाजार 13 6 7 0 26
उतराउला (ग्रामीण) 15 4 4 0 23
उतराउला नगर 4 3 4 0 11
कुल 118 55 54 9 236

देखें आंगनवाड़ी सहायिका की रिक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना का नाम अनारक्षित ओबीसी एससी एसटी कुल
बलरामपुर शहर 11 11 9 1 32
बलरामपुर देहात 9 8 6 3 26
हरिया सतघरवा 7 4 11 6 28
तुलसीपुर 14 9 16 0 39
गैसादी 7 1 3 1 12
पचपेडवा 10 9 9 0 28
श्रीदत्तागंज 2 2 6 0 10
गैंडास बुजुर्ग 6 4 6 0 16
रेहरा बाजार 3 1 5 0 9
उतराउला (ग्रामीण) 3 11 5 0 19
उतराउला नगर 20 11 9 0 40
कुल 100 63 85 11 259

 

आवेदन के लिए पात्रता?

आंगनवाड़ी पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। इससे अधिक यानी स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की सबसे उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी।


उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर केवल हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि ही मान्य होगी।

चयन में किन्हें मिलेगी वरीयता?

  • पहली प्राथमिकता: उसी ग्राम सभा/शहरी वार्ड की निवासी बीपीएल परिवार की विधवा महिला को दी जाएगी।
  • दूसरी प्राथमिकता: विधवा महिला नहीं मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की कानूनी रूप से तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को मौका मिलेगा।
  • तीसरी प्राथमिकता: ऐसी महिला भी नहीं मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की अन्य महिला उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।
  • इसके बाद: बीपीएल परिवार की पात्र महिला नहीं मिलने पर एपीएल परिवार की महिलाओं को इसी क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

आवेदन के लिए निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) जरूरी होंगे। उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र देना होगा, जबकि शैक्षणिक योग्यता के लिए 12वीं से स्नातकोत्तर तक की सभी मार्कशीट जमा करनी होंगी। विधवा उम्मीदवारों को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति, जबकि तलाकशुदा महिलाओं को संबंधित न्यायालय का आदेश प्रस्तुत करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की साफ और स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र भी अपलोड करें।
  • विधवा उम्मीदवार मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अपलोड करें। तलाकशुदा या परित्यक्ता उम्मीदवार संबंधित कोर्ट का आदेश अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed