फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: 105 Posts in Amroha, 12th Pass Women Can Apply

यूपी भर्ती 2026: अमरोहा में निकलीं आंगनवाड़ी की 100+ नौकरियां, महिलाएं कब तक कर सकती हैं आवेदन? जानें डिटेल्स

Sun, 06 Sep 2026 04:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 06 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 105 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026 है।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: 105 Posts in Amroha, 12th Pass Women Can Apply
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

यूपी भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 105 पदों पर भर्ती निकली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन अमरोहा जिले के संबंधित गांव या वार्ड में निवास के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति मानदेय के आधार पर होगी।
विज्ञापन

कितनी है परियोजना-वार रिक्तियां

परियोजना का नाम क्षेत्र पदों की संख्या
अमरोहा शहर (अमरोहा नगर) शहरी 10
अमरोहा देहात (अमरोहा ग्रामीण) ग्रामीण 9
धनौरा ग्रामीण 26
गजरौला ग्रामीण 17
गंगेश्वरी ग्रामीण 6
हसनपुर ग्रामीण 12
जोया ग्रामीण 25
- - 105

जानें पात्रता की शर्तें

अमरोहा आंगनवाड़ी भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र के प्रमाण के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि ही मान्य होगी।

ग्राम सभा से लेकर शहरी वार्ड तक लागू होंगी ये शर्तें

  • केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार का उसी ग्राम सभा या वार्ड का निवासी होना जरूरी है, जहां का पद है।
  • अगर उस ग्राम सभा में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलती है, तो संबंधित न्याय पंचायत की स्थायी निवासी महिला पर विचार किया जा सकता है।
  • शहरी क्षेत्र में आवेदन करते समय निवास प्रमाण पत्र में वार्ड का नाम या नंबर साफ लिखा होना चाहिए।
  • बीपीएल परिवार की विधवा, कानूनी रूप से तलाकशुदा या अलग रह रही महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अगर बीपीएल श्रेणी में ऐसी महिला उपलब्ध नहीं है, तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को प्राथमिकता मिलेगी।
  • अगर इन श्रेणियों में कोई पात्र उम्मीदवार नहीं मिलती है, तो शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट से चयन किया जाएगा।
  • एक ही परिवार की दो महिलाओं को एक ही आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed