{"_id":"69609660091271a5a009ca07","slug":"ssc-calendar-2026-notification-dates-announced-for-12-major-recruitment-exams-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Calendar 2026: इन तारीखों पर जारी होगा 12 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन, देखें पूरा कैलेंडर","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
SSC Calendar 2026: इन तारीखों पर जारी होगा 12 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन, देखें पूरा कैलेंडर
Fri, 09 Jan 2026 11:17 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:17 AM IST
सार
SSC Calendar 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 12 बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तारीखें और परीक्षा कार्यक्रम दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : Official Website- ssc.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें सीजीएल, सीएचएसएल, जेई, एमटीएस, जीडी कांस्टेबल, हवलदार और CPO समेत सभी प्रमुख भर्तियों के नोटिफिकेशन की संभावित तारीखें और परीक्षा समय बताए गए हैं। कैलेंडर के अनुसार MTS और हवलदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जून 2026 में आएगा, जबकि GD कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
| क्रम सं. | परीक्षा का नाम | स्तर/चरण | विज्ञापन की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा का महीना |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (केवल विभाग के लिए) | पेपर-I (CBE) | 16 मार्च 2026 | 07 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| 2 | SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (केवल विभाग एवं दंत चिकित्सा विभाग) | पेपर-I (CBE) | 16 मार्च 2026 | 07 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| 3 | ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 16 मार्च 2026 | 07 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| 4 | संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा, 2026 | टियर-I (CBE) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई - जून 2026 |
| 5 | जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026 | पेपर-I (CBE) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई - जून 2026 |
| 6 | चयन पद परीक्षा चरण-XIV, 2026 | CBE | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई - जुलाई 2026 |
| 7 | संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2026 | टियर-I (CBE) | अप्रैल 2026 | मई 2026 | जुलाई - सितंबर 2026 |
| 8 | स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2026 | CBE | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त - सितंबर 2026 |
| 9 | संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2026 | पेपर-I (CBE) | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त - सितंबर 2026 |
| 10 | मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार परीक्षा, 2026 | CBE | जून 2026 | जुलाई 2026 | सितंबर - नवंबर 2026 |
| 11 | दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026 | पेपर-I (CBE) | मई 2026 | जून 2026 | अक्टूबर - नवंबर 2026 |
| 12 | CAPFs, NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) व असम राइफल्स राइफलमैन (GD) परीक्षा, 2027 | CBE | सितंबर 2026 | अक्तूबर 2026 | जनवरी - मार्च 2027 |