SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018: 19734 अतिरिक्त उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC GD Constable 2018 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल भर्तियों के पदों में बढ़ोतरी की है। इसके लिए रिवाइज रिजल्ट जारी किया गया है। जो उम्मीदवार कुछ अंकों के अंतर से क्वालिफाई नहीं कर पाए थे, उन उम्मीदवारों के लिए अब एक उम्मीद है। हालांकि इसके लिए उन्हें अभी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET PST) से गुजरना होगा। बता दें अब 19,734 अतिरिक्त उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्तियां 2018 के लिए 54953 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। नवंबर 2019 में इसे बढ़ाकर 60210 कर दिया गया। वैकेंसी बढ़ने के चलते अतिरिक्त 19734 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। इन 19734 उम्मीदवारों में से 11,146 पुरूष उम्मीदवार और 8,588 महिला उम्मीदवार हैं।
सितंबर 2019 में एसएससी की सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) में सफल हुए उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए थे। एसएससी जीडी जारी रिजल्ट के अनुसार 5,35,169 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए सफल हुए थे। इसमें 68781 पुरूष और 466388 महिलाएं उम्मीदवार शामिल थीं।
कहां होंगी भर्तियां :
विभाग पुरुष वर्ग में 50699 पद महिला में 9511 पद
बीएसएफ 14436 16984
सीआईएसएफ 7266 8073
सीआरपीएफ 13769 15824
एसएसबी 8931 10956
आईटीबीपी 2841 3342
एआर 3076 4576
एनआईए 8 8
एसएसएफ 372 447
SSC GD Constable शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए नियम :
पुरुषों के लिए
- दौड़ (लद्दाख क्षेत्र से संबंधित सभी उम्मीदवारों को छोड़कर) 24 मिनट में 5 किमी की दौड़
- लद्दाख क्षेत्र के पुरूषों के लिए 6.5 मिनट में 1 मील की दौड़
महिलाओं के लिए
- 8.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़
- 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़
SSC शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए लापदंड़ :
लंबाई
- पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.
- महिला उम्मीदवार - 157 सेमी.
सीना
- पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी)
ये भी पढ़ें : SSC Jobs: 2020-21 में कब-कब होंगी भर्तियां, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें