{"_id":"5e0c79ef8ebc3e87e021aa8d","slug":"sarkari-naukri-govt-jobs-in-2020-ssc-recruitment-exams-calendar-2020-ssc-cgl-chsl-exam-notification","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC Jobs: 2020-21 में कब-कब होंगी भर्तियां, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Jobs: 2020-21 में कब-कब होंगी भर्तियां, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें
Thu, 02 Jan 2020 07:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल आपके लिए नौकरियों के भी ढेर सारे अवसर लेकर आया है। अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इस साल आपको कई भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। खासकर कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) के जरिए केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी पाने के अच्छे मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
यहां हम आपको कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2020-21 में होने वाली सभी अहम भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दे रहे हैं। किस भर्ती परीक्षा के लिए कब से आवेदन होंगे, कब परीक्षा होगी समेत अन्य सभी जानकारी आपको इस खबर में मिल जाएगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) साल 2020-21 के लिए जारी किया गया अनंतिम पंचांग (Tentative Calender) हम आपको यहां दे रहे हैं। इस कैलेंडर में एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तर (CGL - Combined Graduate Level), संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL) समेत कुल 20 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। अगर आप सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो ये कैलेंडर आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
आगे देखें.. SSC नौकरियों का पूरा कैलेंडर
| परीक्षा का नाम | विज्ञापन की तारीख | अंतिम तारीख | परीक्षा की तारीख |
| सीजीएल 2019 (टीयर-1) | 22-10-2019 | 22-11-2019 | 2 से 11 मार्च 2020 |
| सीएचएसएल (10+2) 2019 (टीयर-1) | 3-12-2019 | 10-01-2020 | 16 से 27 मार्च 2020 |
| जूनियर इंजीनियर 2019 (पेपर-1) | 13-08-2019 | 12-09-2019 | 30 मार्च से 2 अप्रैल 2020 |
| जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक 2019 (पेपर-2) | - | - | 16 फरवरी 2020 |
| आशुलिपिक/स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी 2019 | 17-09-2019 | 16-10-2019 | 5 से 7 मई 2020 |
| चयन पदों के लिए परीक्षा चरण-8/2020 | 17-01-2019 | 14-02-2020 | 10 से 12 जून 2020 |
| जूनियर इंजीनियर 2019 (पेपर-2) | - | - | 21 जून 2020 |
| दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ, एएसआई 2019 (पेपर-2) | - | - | 21 जून 2020 |
| सीजीएल 2019 (टीयर-2 और टीयर-3) | - | - | 22 से 25 जून 2020 |
| सीएचएसएल 2019 (टीयर-2) | - | - | 28 जून 2020 |
| दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ 2020 (पेपर-1) | 17-04-2020 | 16-05-2020 | 28 सितंबर से 1 अक्तूबर 2020 |
| जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक 2020 (पेपर-1) | 17-04-2020 | 16-05-2020 | 1 अक्तूबर 2020 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) 2020 (पेपर-1) | 02-06-2020 | 15-07-2020 | 26 अक्तूबर से 13 नवंबर 2020 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी 2020 | 04-08-2020 | 03-09-2020 | 1 से 3 दिसंबर 2020 |
| जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, हिन्दी प्राध्यापक 2020 (पेपर-2) | - | - | जनवरी 2021 |
| जूनियर इंजीनियर 2020 (पेपर-1) | 04-08-2020 | 03-09-2020 | फरवरी 2021 |
| सीजीएल 2020 (टीयर-1) | 15-09-2020 | 15-10-2020 | बाद में अधिसूचित होगी |
| सीएचएसएल 2020 (टीयर-1) | 30-11-2020 | 15-12-2020 | बाद में अधिसूचित होगी |
| दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ 2020 (पेपर-2) | - | - | 1 मार्च 2021 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) 2020 (पेपर-2) | - | - | 1 मार्च 2021 |