फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SBI Hiring Plan: 12,000 Jobs to Be Created in FY 2027, 250 New Branches Planned

एसबीआई का बड़ा प्लान: वित्त वर्ष 2027 में 12 हजार कर्मचारियों की होगी भर्ती, 250 नई शाखाएं खोलने की तैयारी

Sun, 06 Sep 2026 01:17 PM IST
शाहीन परवीन पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 06 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2027 में 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बैंक इस दौरान 250 नई शाखाएं भी खोलने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
SBI Hiring Plan: 12,000 Jobs to Be Created in FY 2027, 250 New Branches Planned
SBI - फोटो : ANI

विस्तार

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष में करीब 12,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है। बैंक अपने कामकाज और सेवाओं को बढ़ाने के लिए देशभर में करीब 250 नई शाखाएं भी खोलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बातचीत में कहा, "भर्ती के मामले में, मुझे लगता है कि इस साल हम क्लर्क और ऑफिसर दोनों कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 नियुक्तियां करेंगे। रिटायरमेंट और नई जरूरतों के आधार पर यह संख्या बदल सकती है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि साल के आखिर तक हम लगभग 12,000 भर्तियां कर लेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने काफी बड़ी संख्या में भर्तियां की थीं क्योंकि हमने 1,500 स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर नियुक्त किए थे। इस साल, हमें IT (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed