Sarkari Naukri: इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 7000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां, 12वीं पास जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास
महत्वपूर्ण तिथियां :
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो गई है। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2021 तक है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
ये है पदों का विवरण :
- पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 5500 पद
- महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1100 पद
- एचएपी-दुर्गा -1 के लिए महिला कांस्टेबल के 698 पद
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता :
कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास हो और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 21,700 से 69,100 रुपए तक (लेवल- 3 के अनुसार) निर्धारित है।
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 63 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) देना होगा। उसके बाद सबसे लास्ट में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) देनी होगी।
यह भी पढ़ें :Indian Coast Guard में बंपर भर्ती : भारतीय तटरक्षक बल में 358 पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। साथ ही आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : Sarkari Bharti राजस्थान के इस विभाग में हैं 10वीं-12वीं पास के लिए 1100 से ज्यादा नौकरियां