{"_id":"5fe97c767bf6ef1431337813","slug":"sarkari-naukri-constables-bharti-maharashtra-to-recruit-5295-police-constables-soon-police-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri : महाराष्ट्र में 5,295 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Sarkari Naukri : महाराष्ट्र में 5,295 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, जानें डिटेल्स
Mon, 28 Dec 2020 12:05 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में पुलिस कांस्टेबल के करीब 12 हजार पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्तियां शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने दी है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा, महाराष्ट्र सरकार पुलिस कांस्टेबल के 12,000 पदों को भरेगी और उनमें से 5,295 पदों पर भर्ती के आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नागपुर जिले में काटोल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक देशमुख ने कहा कि यूनिट कमांडरों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की तर्ज पर नागपुर में एक घुड़सवार पुलिस इकाई स्थापित की जाएगी, जो महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरे दिए जाएंगे।
विज्ञापन