DPNV: महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50000 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, फटाफट भर दें फॉर्म
Rajasthan DPNV recruitment 2023: राजस्थान का शांति और अहिंसा विभाग, महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के 50000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी आवेदन कर दें।
विस्तार
Rajasthan DPNV recruitment 2023: राजस्थान का शांति और अहिंसा विभाग (DPNV) आज, यानी 28 अगस्त को महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - PeaceandnonViolence.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
50000 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार के तहत 1 वर्ष के कार्यकाल के लिए महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पद पर कुल 50,000 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
कैसे करना है आवेदन?
DPNV राजस्थान द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन करने के लिए -
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट - peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर 'Recruitments Tab' पर क्लिक करें।
- महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की भर्ती के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब 'अप्लाई' पर क्लिक करें।
- एसएसओ पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग-इन करें।
- अब आवेदन फॉर्म को भरें, दस्तावेज अपलोड करें और अंत में सबमिट कर दें।
- अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।