NBPGR Vacancy: आईसीएआर-एनबीपीजीआर में यंग प्रोफेशनल और फील्ड असिस्टेंट की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन
ICAR-NBPGR Recruitment 2026: आईसीएआर-एनबीपीजीआर ने यंग प्रोफेशनल-आई और फील्ड असिस्टेंट पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAR-NBPGR Vacancy 2026: भारत में पौधों की किस्मों को सुरक्षित रखने और उनका सही प्रबंधन करने का काम ICAR-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR), नई दिल्ली करता है। अब इस संस्थान ने एक प्रोजेक्ट के तहत यंग प्रोफेशनल-I और फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।
कृषि और संबंधित विषयों के योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 4 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए ईमेल आईडी पर अपना फॉर्म भेजना होगा।
आवेदन की सभी शर्तें
- युवा पेशेवर-I (YP-I): उम्मीदवार के पास कृषि, बागवानी, वानिकी या इससे जुड़े किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। यानी जिन लोगों ने खेती से जुड़े विषय पढ़े हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- फील्ड सहायक: इस पद के लिए उम्मीदवार किसी भी विषय से ग्रेजुएट हो सकता है, लेकिन उसके पास खेती से जुड़े काम का कम से कम 1 साल का अनुभव होना जरूरी है। जैसे खेत में काम करना, प्रयोग करना या पौधों/बीजों की जांच करना।
- आयु सीमा: इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल रखी गई है। यह आयु आवेदन या साक्षात्कार की तिथि के अनुसार मानी जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एक तय (फिक्स) वेतन दिया जाएगा। युवा पेशेवर–I (YP-I) को 30,000 रुपये प्रति माह और फील्ड सहायक को 25,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इन पदों पर कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलेगा। यानी HRA (घर किराया भत्ता) नहीं दिया जाएगा और साक्षात्कार के लिए आने पर TA/DA (यात्रा भत्ता) भी नहीं मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि पूरी जानकारी समझ आ जाए।
- अपना अपडेटेड CV/Resume तैयार करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र को स्कैन कर लें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए ईमेल आईडी पर नया मेल लिखें।
- मेल के Subject में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका नाम जरूर लिखें (YP-I / Field Assistant)।
- अपने CV और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट मेल में attach करें।
- सभी जानकारी चेक करके 4 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच आवेदन भेज दें।