Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Mains Result 2026 Out: 2,526 Candidates Shortlisted for Interview, Check Result PDF

यूपीएससी: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी; 2526 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित, देखें लिस्ट

Thu, 05 Nov 2026 07:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 07:41 PM IST
सार

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। अगले चरण, यानी साक्षात्कार के लिए कुल 2,526 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। कुल 1,016 पदों पर भर्ती होनी है। सफल अभ्यर्थी की पूरी सूची देखें...
 

विज्ञापन
UPSC Mains Result 2026 Out: 2,526 Candidates Shortlisted for Interview, Check Result PDF
UPSC CSE Mains Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज, 5 नवंबर 2026 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार 1,016 रिक्त पदों के मुकाबले 2,526 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को किया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सफल अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • परिणाम घोषित होने की तारीख: 5 नवंबर 2026
  • मुख्य परीक्षा की तारीखें: 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026
  • साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी: 2,526
  • कुल रिक्त पद: 1,016
  • अगला चरण: व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)

यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम कैसे देखें?

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग की ओर से परिणाम की पीडीएफ जारी की जाती है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक दिए जाते हैं। इसके बाद नाम के अनुसार सूची भी जारी की जाती है। परिणाम देखने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

विज्ञापन
  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े परिणाम वाले अनुभाग में जाएं।
  3. यहां सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अनुक्रमांक वाली सूची डाउनलोड करें।
  5. नाम के अनुसार सूची उपलब्ध होने पर उसे भी डाउनलोड करें।
  6. पीडीएफ में अपना अनुक्रमांक या नाम खोजने के लिए कंप्यूटर पर कंट्रोल और एफ का इस्तेमाल करें।
  7. भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए परिणाम की पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

UPSC CSE 2026 Mains Result - Name Wise PDF
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कब जारी होगा इंटरव्यू का शेड्यूल?

आयोग ने अभी तक पर्सनैलिटी टेस्ट (व्यक्तित्व परीक्षण) की तारीखों का एलान नहीं किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इंटरव्यू का शेड्यूल समय आने पर यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। पर्सनैलिटी टेस्ट, नई दिल्ली - 110069 में शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

यूपीएससी ने यह भी बताया है कि इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बारे में उनके रजिस्टर्ड ईमेल पते के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इंटरव्यू का शेड्यूल जारी होने के बाद ई-समन लेटर (e-Summon Letters) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने ई-समन लेटर ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed