फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Jamia Students Bag International Offers Worth 60 Lakh in Campus Drive

JMI: जामिया कैंपस प्लेसमेंट में विदेशी कंपनियों का बढ़ा दबदबा, छात्रों को मिले 60 लाख तक के इंटरनेशनल पैकेज

Sun, 27 Jul 2025 02:33 PM IST
शाहीन परवीन ललित कौशिक
ललित कौशिक Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 27 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

Jamia Campus Placement: जामिया मिलिया इस्लामिया के कैंपस प्लेसमेंट में इस बार विदेशी कंपनियों का दबदबा देखने को मिला। छात्रों को इंटरनेशनल कंपनियों से करीब 60 लाख रुपये तक के शानदार पैकेज ऑफर किए गए हैं, जो संस्थान की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

विज्ञापन
Jamia Students Bag International Offers Worth 60 Lakh in Campus Drive
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)

विस्तार

Student Placements 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के जरिये विदेशी कंपनियों में रोजगार को लेकर दबदबा बढ़ रहा है। छात्रों को नौकरी के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनी से करीब 60 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ऑफर पाने बालों में ज्यादातर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र है। बीते वर्षों में बीटेक, एमटेक, एमचीए, बीए एलएलबी सहित कई दूसरे पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाले छात्रों का अलग-अलग कंपनियों में चयन हुआ है। जामिया के प्लेसमेंट सेल से मिली जानकारी के मुताबिक प्लेसमेंट के लिए जामिया में कंपनियों की भागीदारी हर साल बढ़ रही है। जामिया की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रो. साथमा सईद ने कहा कि जामिया के छात्रों को रोजगार देने में देश ही नहीं विदेश की कंपनियां भी आगे आ रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 में बीटेक के एक छात्र को 51 लाख रुपये प्रतिवर्ष का अंतरराष्ट्रीय कंपनी से ऑफर मिला। इस वर्ष करीब 32 कंपनियों में छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। 24.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक के पैकेज पर कई छात्र चयनित हुए। वहीं, छात्रों को रोजगार देने में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी दे रहीं रोजगार 

जामिया में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में बीटेक छात्रों को 20.31 लाख रुपये प्रति वर्ष और मशीन डिजाइन में विशेषज्ञता रखने वाले एम.टेक छात्र को 22 लाख रुपये प्रति वर्ष की पेशकश की। इसके अलावा एमए एचआरएम पाठ्यक्रम के छात्रओं को 12 लाख रुपये प्रति वर्ष और बीएएलएलबी छात्रों को 12 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर नियुक्त किया गया।

2023-24 में मिला था 59.91 लाख का पैकेज

वर्ष 2023-24 में कैंपस प्लेसमेंट के लिए पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आई। बीटेक के छात्र को प्लेसमेंट के दौरान रिकॉर्ड 59.91 लाख रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज मिला। प्लेसमेंट में उज्बेकिस्तान और साउदी अरब की कंपनियां शामिल हुई। इस वर्ष प्लेसमेंट के लिए लगभग 22 कंपनियां आई थी। वर्ष 2022-23 में प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के दी छात्रों को दुबई की कंपनी से 24 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिल्व। बीटेक के छात्रों को 21 लाख रुपये का पैकेज मिला। वहीं, जापान की कंपनी ने बीटेक और एमटेक के छात्रों की 19 लाख रुपये का पैकेज दिया।

विदेशी विश्वविद्यालयों में शोध के अवसर मिले: प्लेसमेंट के अलावा जामिया के छात्रों को विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा और शोध के अवसर मिले है। इसमें हार्वर्ड विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस सहित कई दूसरे विवि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed