फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Indian Army NCC cadets Sena Bharti started recruiting by special entry scheme

Indian Army Recruitment : NCC Cadets के लिए सेना में स्पेशल एंट्री पाने का मौका

Thu, 28 Jan 2021 01:19 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 28 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Army NCC cadets Sena Bharti started recruiting by special entry scheme
Indian Army NCC Cadets special entry scheme by SSC - फोटो : ANI

Sena Bharti 2021: इंडियन आर्मी से जुड़कर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने विशेष भर्ती योजना के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर एनसीसी कैडेट्स के आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान नेशनल कैडेट कोर यानी एनसीसी में स्वैच्छिक सेवाएं देने वाले युवाओं को सेना के सभी अंगों में स्पेशल एंट्री का मौका मिलता है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत 
विज्ञापन


भारतीय थल सेना के भर्ती विभाग की ओर से अप्रैल 2021 में शुरू हो रहे 49वें प्रशिक्षण बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 55 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें से 50 पद युवकों के लिए हैं जबकि 05 पद युवतियों के लिए आरक्षित हैं। युवकों के लिए 50 पद में 45 सामान्य आवेदकों के लिए और 04 पद किसी युद्ध के दौरान घायल हुए सैनिकों के बच्चों के लिए हैं तो वहीं युवतियों के 05 पद में से एक पद किसी युद्ध के दौरान घायल हुए सैनिकों की बेटियों के लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CAG Recruitment 2021 : कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सेना में एनसीसी के माध्यम जुड़ने के लिए उम्मीदवारों के पास एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम की पात्रता होना आवश्यक है। आवेदकों के पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड में उत्तीर्ण किया होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 19 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास

आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2021 है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी यानी ओटीए, चेन्नई में  49 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण लेना होगा। आवेदन संबंधी अन्य शर्तें और वेतनमान एवं रैंक संबंधी विस्तृत जानकारी इस लिंक पर पढ़ी जा सकती हैं। INDIAN ARMY NCC SPECIAL ENTRY SCHEME

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed