CAG Recruitment 2021 : कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CAG Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने 10, 811 पदों पर बंपर भर्ती शुरू की है। इनमें ऑडिटर यानी लेखा परीक्षक के 6409 पद और 4,402 पद अकाउंटेंट यानी लेखाकार के लिए हैं। कैग ने इस भर्ती सूचना संबंधी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार कैग यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
लेखा परीक्षक के कहां कितने पद
- आंध्र प्रदेश - 144
- अरुणाचल प्रदेश - 29
- असम - 106
- बिहार - 180
- छत्तीसगढ़ - 139
- दिल्ली - 513
- गोवा - 29
- गुजरात - 225
- हरियाणा - 117
- हिमाचल प्रदेश - 97
- जम्मू और कश्मीर - 132
- झारखंड - 125
- कर्नाटक - 242
- केरल - 208
- मध्य प्रदेश - 251
- महाराष्ट्र - 277
- मणिपुर - 27
- मेघालय - 26
- मिजोरम - 20
- नागालैंड - २३
- ओडिशा - 179
- पंजाब - 208
- राजस्थान - 234
- सिक्किम - 16
- तमिलनाडु - 306
- तेलंगाना - 220
- त्रिपुरा - 34
- उत्तराखंड - 70
- उत्तर प्रदेश - 289
- पश्चिम बंगाल - 430
- वाणिज्यिक लेखा परीक्षा कार्यालय - 486
- रेलवे ऑडिट कार्यालय - 427
- रक्षा लेखा परीक्षा कार्यालय - 255
- पी एंड टी ऑडिट कार्यालय - 303
- अन्य केंद्र - 42
लेखाकार के कहां कितने पद
- आंध्र प्रदेश - 120
- अरुणाचल प्रदेश - 24
- असम -180
- बिहार -174
- छत्तीसगढ़ - 102
- गुजरात -180
- हरियाणा - 137
- हिमाचल प्रदेश -120
- जम्मू और कश्मीर - 150
- झारखंड -108
- कर्नाटक - 246
- केरल - 384
- मध्य प्रदेश - 269
- महाराष्ट्र - 336
- मणिपुर - 60
- मेघालय - 54
- मिजोरम -36
- नागालैंड - 30
- ओडिशा - 240
- पंजाब - 168
- राजस्थान - 144
- सिक्किम -18
- तमिलनाडु -288
- तेलंगाना -132
- त्रिपुरा - 54
- उत्तराखंड - 90
- उत्तर प्रदेश - 330
- पश्चिम बंगाल - 228
शैक्षिक योग्यता
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक डिग्री वाले सभी उम्मीदवार कैग भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा स्नातक के समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक स्तर-5 में 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक प्रतिमाह वेतन मिलता है। इसके साथ ही अन्य भत्तों के साथ मासिक वेतन करीब एक लाख रुपए तक पहुंच जाता है।
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक सूचना कैग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिक्ति विवरण, योग्यता और अन्य विवरणों के लिए cag.gov.in पर क्लिक करें। उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।