फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   what is the minimum percentage of marks required in the exam-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: सिपाही बनने के लिए एग्जाम में कम से कम कितने प्रतिशत अंक लाने हैं जरूरी, जान लें भर्ती से जुड़ा एनालिटिक्स

Tue, 14 Jun 2022 03:44 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 14 Jun 2022 03:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जून माह के अंत तक सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की कवायद शुरू कर सकता है। 
 

विज्ञापन
what is the minimum percentage of marks required in the exam-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में 25 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी चल रही है। बीते कुछ दिनों पहले यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस में आंशिक रूप से यह सूचित किया जा चुका है कि जल्द ही पुलिस विभाग में करीब 26,210 और फायरमैन के 172 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आयुसीमा की गणना किस तिथि से की जाएगी इसकी स्पष्ट जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। इसके अलावा भर्ती संबंधी अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को  यूपीपीआरपीबी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks PDF - Download Now  से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UP Constable सैलरी       
UP Constable सिलेबस     
UP Constable एलिजिबिलिटी

लिखित परीक्षा में कम से कम लाने होंगे कितने अंक 

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के  लिए कुल 300 अंकों की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 185.34 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 172.32, अनुसूचित जाति की कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 145.39 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को कम से कम 114.19 नंबर लाने पड़ सकते हैं। यह आंकड़े वर्ष 2018-19 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के एग्जाम के हैं। इस हिसाब से 26 हजार सिपाही भर्ती में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 62 प्रतिशत, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 58 प्रतिशत, एससीकैटेगरी को 49 प्रतिशत और एसटी श्रेणी के कैंडिडेट्स को कम से कम 38 प्रतिशत नंबर या उससे अधिक नंबर हासिल करने में सफलता मिल सकती है। हालांकि यह कटऑफ उम्मीदवारों की संख्या व पदों की कुल संख्या पर निर्भर करेगी। इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।  

विज्ञापन

इस बार 20 लाख अभ्यर्थी दे सकते हैं आरक्षी भर्ती की परीक्षा 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इस बार लगभग 20 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है। यूपी पुलिस भर्ती के पुरानी भर्तियों मेंशामिल होने वाले कैंडिडेट्स के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक आयोजित की गई सिपाही भर्तियों में करीब 10 से 15 लाख अभ्यर्थी पंजीकरण करते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही हैकि वर्ष 2022 में 26,000 से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इन उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गएहैं इनमें बदलाव भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं पास अब सेना में सीधे भर्ती हो सकते हैं, इस नए स्कीम से 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed