Railway Jobs: वेस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी और डी पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें आवेदन
Western Railway Recruitment: वेस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विस्तार
Western Railway Group C and D Recruitment: वेस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी डब्ल्यूआर की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेस्टर्न रेलवे की तरफ से पंजीकरण की प्रक्रिया 20 नवंबर 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर, 2023 तक होगी।
Western Railway रिक्तियों का विवरण
वेस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी और डी के 64 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
ग्रुप सी: 21 पद
-
ग्रुप डी: 43 पद
Railway Jobs आवेदन शुल्क
वेस्टर्न रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें उन लोगों को 400 रुपये वापस कर दिया जाएगा, जो अधिसूचना के अनुसार पात्र पाए जाते हैं और वास्तव में ट्रायल में उपस्थित हुए थे। इसके अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिक/विकलांग व्यक्तियों/महिलाओं/अल्पसंख्यक और आर्थिक पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अधिसूचना के अनुसार पात्र पाए जाने वालों को इसे वापस कर दिया जाएगा।