फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB Police SI Answer Key 2025 Released, Download Preliminary Key at prb.wb.gov.in, Raise Objections by Oct 23

WB Police SI Answer Key: पश्चिम बंगाल एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 23 अक्तूबर तक दे सकते हैं चुनौती

Fri, 17 Oct 2025 04:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 04:20 PM IST
सार

WB Police SI Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने आर्म्ड और अनआर्म्ड ब्रांच में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2024 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन्होंने 12 अक्तूबर 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे अब उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
WB Police SI Answer Key 2025 Released, Download Preliminary Key at prb.wb.gov.in, Raise Objections by Oct 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

WB Police SI Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पोर्टल पर 7 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और यदि कोई त्रुटि लगती है तो आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल थे और उसी के अनुसार आंसर-की जारी की गई है।

विज्ञापन

WBPRB SI Selection Process: चयन प्रक्रिया

सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

जो अभ्यर्थी सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें राज्य पुलिस बल में एसआई पद पर नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि

WBPRB ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है, "सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्नपत्र से उत्तरों की तुलना सावधानीपूर्वक करें और यदि कोई असंगति दिखे तो संबंधित प्रमाणों के साथ ईमेल के माध्यम से बोर्ड को सूचित करें।"

अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां 16 अक्तूबर 2025 से 7 दिन के भीतर, यानी 23 अक्तूबर 2025 तक भेज सकते हैं। ईमेल पता है - answerkeywbprb10@gmail.com

विज्ञापन

West Bengal SI Prelims Answer Key 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाएं।
  • “Recruitment to post of Sub-Inspector of Police (Unarmed and Armed Branch) 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नई पेज पर Answer Key PDF डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • फाइल सेव करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
  • यदि कोई त्रुटि मिले तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमेल द्वारा आपत्ति भेजें।

नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed