फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Vyapam Scam CBI court sent 8 Convicts to jail for 7 years

Vyapam Scam: सीबीआई कोर्ट ने आठ दोषियों को सुनाई सजा, होगी सात साल की जेल

Tue, 31 Aug 2021 08:42 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 31 Aug 2021 08:42 PM IST
सार

सीबीआई कोर्ट ने 2012 मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले में 8 दोषियों को 7-7 वर्ष के लिए जेल की सजा और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। यहां जानिए पूरे मामले की विस्तृत जानकारी:

विज्ञापन
Vyapam Scam CBI court sent 8 Convicts to jail for 7 years
सीबीआई कोर्ट - फोटो : iStock

विस्तार

सीबीआई कोर्ट ने मंगलवार को व्यापमं घोटाले के 8 दोषियों को सजा सुनाई है। 2012 मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के सिलसिले में इन 8 दोषियों को सीबीआई कोर्ट 7-7 वर्ष के लिए जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही दोषियों को 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया गया है। बता दें कि यह मामला 2001 का है, जब इंदौर पुलिस ने पीएमटी प्रवेश परीक्षा में 20 नकली अभ्यर्थियों को पकड़ा था।

विज्ञापन

इन आठ दोषियों को मिली सजा
बता दें कि स्पेशल कोर्ट में 3 अभ्यर्थियों, 3 सॉल्वर और 4 बिचौलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें से 2 बिचौलियों को बरी कर दिया गया था। वहीं कोर्ट ने 60 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने चालान पेश किया था। कोर्ट ने इस मामले में कवींद्र कमलेश, राजेश धाकड़, नवीन, विशाल, ज्योतिष समेत आठ आरोपियों को दोषी माना है।

जुलाई में सीबीआई कोर्ट ने दो दोषियों को दी थी जेल की सजा

सीबीआई कोर्ट ने 31 जुलाई को मध्यप्रदेश व्यापमं मामले में  (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) दो लोगों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने मुरैना जिले के रहने वाले ओमप्रकाश त्यागी (35) और सतीश जाटव (35) को दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया था।

विज्ञापन

यह है व्यापमं घोटाला

व्यापमं घोटाले 2013 में तब सामने आया था, जब इंदौर पुलिस ने 2001 की पीएमटी प्रवेश से जुड़े केस में 20 नकली अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने 2012 में किए गए एक पूर्व-चिकित्सा परीक्षण के संबंध में 73 के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया था। जबकि उनमें से 54 पर डिजिटल डेटा और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है। वहीं 19 के ऊपर प्रतिरूपण का आरोप लगाया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार व्यापमं घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा आरोपित 100 से अधिक लोगों को अब तक दोषी ठहराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed