फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Vacancy in Water Corporation, Madhya Pradesh for the post of Manager, apply online

नौकरियां ही नौकरियां: जल निगम में मैनेजर पद के लिए वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Sat, 13 Jan 2018 08:02 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Vacancy in Water Corporation, Madhya Pradesh for the post of Manager, apply online

मध्य प्रदेश जल निगम में मैनेजर पद के लिए वैकेंसी निकली हैं। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें और उसके बाद आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन


कुल पद: 60
पदों का विवरण: मैनेजर व डिप्टी मैनेजर
वेबसाइट: www.mpjalnigam.co.in
शैक्षणिक योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री और पिछले तीन वर्षों में गेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
ऐसे करें आवेदनः उम्मीदवार वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें और उसके बाद आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन

आवेदन शुल्‍कः उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगे। 
अंतिम तिथिः 30 जनवरी, 2018

प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का अवसर

केनरा बैंक
कुल पदः 450
पद का विवरण: प्रोबेशनरी ऑफिसर 
अंतिम तिथि: 31 जनवरी, 2018
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिये।
आयु सीमा: 20 से 30 वर्ष
वेबसाइट: www.canarabank.com
ऐसे करें आवेदनः उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मौजूद निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। 
चयन का आधार: ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार
आवेदन शुल्क: अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये तथा अन्य वर्ग के लिए 118 रुपये

टेक्नीशियन बनने का मौका

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च
कुल पद: 18
पद का विवरण: टेक्नीशियन/ग्रेड-II
वेबसाइट: cimfr.nic.in
शैक्षणिक योग्यता: 55 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस से एसएससी/ 10वीं पास व संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र
आयु सीमा: अधिकतम 28 वर्ष
पत्राचार का पताः कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, बरवा रोड, धनबाद (झारखंड)-826015 
आवेदन शुल्क: GEN/OBC वर्ग-100 रुपये तथा अन्य वर्ग-निःशुल्क
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन ट्रेड टेस्ट/कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
अंतिम तिथि: 15 फरवरी, 2018

विज्ञापन

साइट इंजीनियर की जरूरत

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL)
पद का विवरणः साइट इंजीनियर (सिविल)
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री और पांच वर्षीय पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस होना चाहिए।
आवेदन शुल्कः सभी वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क
ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें और अपने शैक्षणिक दस्‍तावेजों की मूल व उनकी छायाप्रतियों के साथ पासपोर्ट आकार की दो फोटो लेकर निर्धारित साक्षात्कार स्‍थल ‘चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, सीएमआरएल डिपोट, एडमिन बिल्डिंग, पूणामल्ली हाई रोड, कोयम्‍बेडु, चेन्नई-600107 (प्रातः 9 बजे)’ पर पहुंचें।
चयन का आधार: साक्षात्कार और चिकित्सकीय परीक्षण
वेबसाइट: chennaimetrorail.org

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed