फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET 2021 admit card has been issued amid rising cases of corona in UP-safalta

UPTET 2021: UPTET के एडमिट कार्ड हो गए हैं जारी, जान लीजिए इस पैटर्न पर होगी परीक्षा

Sat, 15 Jan 2022 04:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 15 Jan 2022 04:47 PM IST
सार

UPBEB ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जानी है।
 

विज्ञापन
UPTET 2021 admit card has been issued amid rising cases of corona in UP-safalta
TET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जानी है और बोर्ड ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस पात्रता परीक्षा का आयोजन पहले 28 नवंबर 2021 को किया जाना था लेकिन इसका पेपर रद्द हो जाने की वजह से इसे 23 जनवरी 2022 को फिर से आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को जमकर रिवीजन करना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या तय समय पर ही होगी परीक्षा :

कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलों के बीच UPTET 2021 का एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है की इस परीक्षा का आयोजन अपने तय समय पर ही किया जा सकता है। 23 जनवरी को 2शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करते हुए बोर्ड इस परीक्षा को आयोजित करेगी लेकिन अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के लिए एक दिन में परीक्षा आयोजित करना बोर्ड के लिए काफी मेहनत भरा काम साबित होने वाला है।

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

UPTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलेगा। UPTET के पेपर 1में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचे हुए समय में सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :

यूपीटेट में शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने का अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed