फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: The level of questions asked in PET will be of class 9 or 12th, get complete information here-safalta

UPSSSC PET 2021: PET में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर दसवीं का होगा या बारहवीं का, पूरी जानकारी पाए यहाँ

Wed, 28 Jul 2021 02:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 28 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा राज्य भर के 3000 से अधिक परीक्षा केंद्रों में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त को PET का आयोजन किया जाएगा। इस PET में अभ्यर्थियों से 15 तरह के टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: The level of questions asked in PET will be of class 9 or 12th, get complete information here-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : self

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में अब लगभग 20 दिनों का समय बचा हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 20 अगस्त को पूरे राज्य में PET करवाए जाने का ऐलान किया है। इस परीक्षा में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है और इसके लिए पूरे राज्य में 3 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। दरअसल राज्य में UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य है। इसी अनिवार्यता की वजह से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी PET में शामिल हो रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बाकी बचे हुए दिनों में इसकी बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। 

विज्ञापन

PET में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही PET में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 15 टॉपिक्स से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

जानें क्या होगा प्रश्नों का स्तर : 

UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए सिलेबस में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई का स्तर क्या होगा। PET 2021 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 9 टॉपिक्स इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 6 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई के स्तर के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को इन टॉपिक्स के सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई करनी चाहिए।

कैसे करें पक्की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET  समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर की बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed