फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Nakshanveesh, Manchitrak Recruitment last date soon at upsssc.gov.in; Direct link here

UPSSSC: सिंचाई एवं जल संसाधन-कृषि विभाग में करीब 300 पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Sat, 06 Jan 2024 09:02 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 09:02 AM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नक्षणवीश/मानचित्रक (ड्राफ्ट्समैन) के करीब 300 पदों पर भर्ती निकाली थी। आवदेन प्रकिया चालू है, किन्तु बहुत जल्द बंद होने वाली है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार फटाफट आवदेन कर लें।

विज्ञापन
UPSSSC Nakshanveesh, Manchitrak Recruitment last date soon at upsssc.gov.in; Direct link here
UPSSSC Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSSSC Nakshanveesh, Manchitrak Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से नक्षणवीश/मानचित्रक (ड्राफ्ट्समैन) के करीब 300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी, 2024 है, जोकि बेहद करीब है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवदेन कर दें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।

विज्ञापन

UPSSSC Vacancy: रिक्ति विवरण

यूपीएसएसएससी नक्षणवीश/मानचित्रक (ड्राफ्ट्समैन) भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 283 रिक्तियों को भरना है। विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा 2023 के तहत अधिसूचित नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन नक्शानवीस के 172 पद (सामान्य चयन) 78 पद (विशेष चयन) तथा कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 33 पद (सामान्य चयन) हैं। कुल मिलाकर 283 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Nakshanveesh and Manchitrak आवेदन शुल्क

नक्शानवीस और मानचित्रक पदों पर आवेदन के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी,पीएच (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवदेन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से या ई चालान के माध्यम से भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

आयुसीमा

मानचित्रक के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, नक्षणवीश के पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष निर्धारित है। नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

UPSSSC Recruitment Apply: आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करे।
  • नक्षणवीश/मानचित्रक के लिए दिख रहे आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed