फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2021: class 10th questions asked in PET, what will be level of questions in Lekhpal or will the question paper be more difficult-safalta

UPSSSC 2021 : PET में अभ्यर्थियों से पूछे गए थे दसवीं के प्रश्न, क्या लेखपाल भर्ती में भी यही रहेगा प्रश्नों का स्तर या और कठिन होगा क्वैश्चन पेपर

Tue, 23 Nov 2021 02:45 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 23 Nov 2021 02:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC 2021: class 10th questions asked in PET, what will be level of questions in Lekhpal or will the question paper be more difficult-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा की जाने वाली इस भर्ती का राज्य के युवा काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में पिछले काफी समय से लेखपालों की भर्ती नहीं हुई है इसलिए इस भर्ती के लिए युवा काफी उत्सुक हैं। हालांकि इस भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिन्होंने 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लिया था। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

किस स्तर के पूछे जाएंगे प्रश्न :

राज्य में होने वाली लेखपाल भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे PET में शामिल हुए हैं। PET में अभ्यर्थियों से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से थोड़े कठिन स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। दरअसल यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल की पिछली भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे, इसलिए इस बार भी अभ्यर्थियों से इसी स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। साथ ही लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में बारहवीं पास होना मांगा जाता है, इसलिए इस परीक्षा में बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।  

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इसके लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed