{"_id":"63c6e3722c30cc380331422e","slug":"upsc-vice-principal-recruitment-exam-result-2022-declared-at-upsc-gov-in-sarkari-results-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: यूपीएससी ने जारी किया वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC Result: यूपीएससी ने जारी किया वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
Tue, 17 Jan 2023 11:35 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:35 PM IST
सार
UPSC Vice Principal Exam Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार, 17 जनवरी को वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC Vice Principal Recruitment Exam Result
- फोटो : social media
विस्तार
UPSC Vice Principal Recruitment Exam Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार, 17 जनवरी को वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी की वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Vice Principal Recruitment 11 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2022 पिछले साल 11 दिसंबर, 2022 को पेन और पेपर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। संघ लोक सेवा आयोग के भर्ती अभियान का लक्ष्य शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली सरकार में वाइस प्रिंसिपल के कुल 131 रिक्त पदों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Vice Principal Result 2022 की जांच करने की आसान प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर, व्हाट्स न्यू टैब पर क्लिक करें। -
अब शिक्षा निदेशालय, जीएनसीटीडी में वाइस प्रिंसिपल के 131 पद पर भर्ती परीक्षा का लिखित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। -
अब यूपीएससी वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
अपना रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें।