फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Topper 2024 List Released, Aditya Srivastava Rank 1, see top 10 list and other details

UPSC CSE 2023 Topper's List: लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बनें यूपीएससी टॉपर, देखें टॉप 10 की लिस्ट और अन्य विवरण

Tue, 16 Apr 2024 03:57 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 16 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Topper's List: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है और इसी के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दिया है। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UPSC Topper 2024 List Released, Aditya Srivastava Rank 1, see top 10 list and other details
UPSC CSE 2023 Topper's List - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPSC CSE 2023 Topper's List: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE Result 2023 ) के लिए अंतिम परिणाम आज जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ आयोग ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के तहत आईएएस, आईपीएस, ग्रुप-ए, ग्रुप- बी समेत सर्विसेज में 1143 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आईएएस के 180, आईएफएस के 37, आईपीएस के 200, सेंट्रल सर्विसेस ग्रुप-ए के 613 और ग्रुप- बी सर्विसेस के 113 पद थे।
विज्ञापन


यूपीएससी सीएसई परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक, मुख्य और अंत में साक्षात्कार होता है।

UPSC CSE 2023 Topper's List:  इस दिन हुई परीक्षा 
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी, सीएसई मुख्य यूपीएससी परीक्षा 15 सितंबर, 2023 से पांच दिनों के लिए आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया गया था जो 4 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था।

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों का इतने पदों पर हुआ चयन
आईएएस के पदों पर सामान्य श्रेणी के 73  ईडब्लूएस के 17, ओबीसी के 49, एससी के 27 , एसटी के 14 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आईएफएस के पदों पर सामान्य श्रेणी के 16 ईडब्लूएस के 04, ओबीसी के 10, एससी के 05, और एसटी के 02 उम्मीदवारों का चयन हुआ है वहीं आईपीएस के पदों पर सामान्य श्रेणी के 80 ईडब्लूएस के 20, ओबीसी के 55, एससी के 32, एसटी और 13 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप-ए के पदों पर सामान्य श्रेणी के 258 ईडब्लूएस के 64, ओबीसी के 160, एससी के 86 और एसटी के 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। ग्रुप- बी सर्विसेज के पदों पर सामान्य श्रेणी के 47 ईडब्लूएस के 10, ओबीसी के 29, एससी के 15, एसटी के 12 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed