फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC, SSC and IBPS selected Over 1.5 lakh candidates selected by in 2020-2022 said minister Jitendra Singh

Rajyasabha: वर्ष 2020-2022 में यूपीएससी, बैंक और एसएससी ने 1.5 लाख से अधिक नौकरी दी, केंद्रीय मंत्री ने बताया

Thu, 21 Jul 2022 07:05 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 07:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार में भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और यह कोविड-19 महामारी के दौरान भी जारी रही।

विज्ञापन
UPSC, SSC and IBPS selected Over 1.5 lakh candidates selected by in 2020-2022 said minister Jitendra Singh
Union Minister Jitendra Singh - फोटो : Sansad TV

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से वर्ष 2020-21 और 2021-22 दौरान विभिन्न भर्तियों के माध्यम से कुल 1,59,615 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इनमें से यूपीएससी द्वारा 8,913, एसएससी द्वारा 97,914 और आईबीपीएस द्वारा 52,788 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी।

विज्ञापन

2021 में इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
राज्यसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2020-2021 में कुल 96,601 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी। इनमें से यूपीएससी द्वारा 4,214,  एसएससी द्वारा 68,891 और आईबीपीएस द्वारा 23,496 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी। वहीं, वर्ष 2021-2022 में 63,014 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी। इनमें से यूपीएससी द्वारा 4,699, एसएससी द्वारा 29,023 और आईबीपीएस द्वारा 29,292 उम्मीदवार भर्ती किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार में भर्ती एक सतत प्रक्रिया
मंत्री ने आगे बताया कि केंद्र सरकार में भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और यह कोविड-19 महामारी के दौरान भी जारी रही। यूपीएससी, एसएससी और आईबीपीएस की ओर से कोविड -19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षाओं को आयोजित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल सेवा में अतिरिक्त प्रयास पर भी बोले
कोरोना महामारी के कारण सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को आयु में छूट और अतिरिक्त प्रयास देने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ले जाया गया था। कोर्ट के फैसले के आधार पर इस मामले पर विचार किया गया था और मौजूदा प्रावधानों को बदलना संभव नहीं पाया गया है।

उन्होंने बताया कि एसएससी की ओर से वर्ष 2022 के लिए जारी की गई भर्तियों के लिए आयोग की ओर से 1 जनवरी, 2022 की तिथि तय की  है। सामान्य तौर पर इन परीक्षाओं के लिए आयु-सीमा में 1 अगस्त, 2022 या 1 जनवरी, 2023 की तारीख निर्धारित होती। यह टियर- II परीक्षा के आयोजन की अनुसूची पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि बैकिंग के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष परीक्षा आयोजित की गई है। यहां आयु में छूट का मुद्दा लागू नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed