फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2022 notification for civil services prelims exam 2022 released soon , know how to apply sarkari naukri

UPSC Recruitment 2022: जल्द जारी होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Wed, 02 Feb 2022 05:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 05:05 PM IST
सार

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी के आधिकारिक कैलैंडर के अनुसार नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद उम्मीदवार आज 2 फरवरी, 2022 से ही प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 notification for civil services prelims exam 2022 released soon , know how to apply sarkari naukri
उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (अधिसूचना) जल्द ही जारी की जा सकती है।  यूपीएससी के आधिकारिक कैलैंडर के अनुसार नोटिफिकेशन आज 2 फरवरी, 2022 को जारी की जानी हैं। यह आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होगी। जो भी उम्मीदवार इस साल सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकेंगे। 

विज्ञापन


UPSC Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया भी होगी शुरू
यूपीएससी के आधिकारिक कैलैंडर के अनुसार नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद उम्मीदवार आज 2 फरवरी, 2022 से ही प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन परीक्षा की तारीख और समय आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन


UPSC Recruitment 2022: नोटिफिकेशन कैसे कर सकेंगे चेक?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब नोटिफिकेशन आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

5. अब सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

6. जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed