फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Mains 2025 Date: UPSC Prelims Result Declared, Next Stage Preparation Begins; Check Mains Exam Schedule

UPSC Mains 2025 Date: यूपीएससी प्रीलिम्स के नतीजे घोषित, अगले चरण की तैयारी शुरू; जानें कब होगी मुख्य परीक्षा

Thu, 12 Jun 2025 09:51 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 12 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

UPSC CSE Mains Exam 2025: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल 14,161 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। अब चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए है। इस वर्ष मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से होना है। 

विज्ञापन
UPSC Mains 2025 Date: UPSC Prelims Result Declared, Next Stage Preparation Begins; Check Mains Exam Schedule
UPSC CSE Mains Exam 2025 Date - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CSE Mains Exam 2025 Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 14161 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये सभी अभ्यर्थी यूपीएससी के सबसे महत्वपूर्ण चरण मेन परीक्षा में भाग लेंगे, जो कि 22 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

UPSC Mains 2025: 16 जून से शुरू होगा आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से 25 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को परीक्षा में सहायता के लिए स्क्राइब डिटेल्स और सहायक उपकरण (Assistive Devices) की जानकारी देने या अपडेट करने का भी मौका मिलेगा। साथ ही, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बड़े फॉन्ट में प्रश्नपत्र चुनने का विकल्प भी मिलेगा। यदि किसी उम्मीदवार का नाम मैट्रिकुलेशन के बाद बदल गया है या आवेदन फॉर्म और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट में नाम में कोई अंतर है, तो ऐसे में आधिकारिक दस्तावेजों को जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक रिजल्ट कहां देखें?

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में रोल नंबर के माध्यम से यह देखा जा सकता है कि आप शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं। यहां क्लिक करके देखें...

UPSC Mains 2025: जानें कब और कैसे होगी परीक्षा?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अगले चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी और उसका परिणाम 12 जून 2025 को घोषित कर दिया गया है। अब चयनित 14161 उम्मीदवारों के लिए मेन परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 से किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से लिखित होगी और विषयवार पेपर के रूप में ली जाएगी। जो उम्मीदवार मेन में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चरण यानी इंटरव्यू राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यही चरण अंतिम मेरिट सूची में शामिल होने के लिए निर्णायक होगा।

UPSC: परीक्षा के चरण

  • Prelims (प्रीलिम्स) 
  • Mains (मुख्य परीक्षा) 
  • Interview (व्यक्तित्व परीक्षण) 

इस बार कितने कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा?

इस साल यूपीएससी ने कुल 979 पदों के लिए वैकेंसी जारी की थी। प्रीलिम्स परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेंस के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की संख्या वैकेंसी से लगभग 12-14 गुना अधिक है, जो दर्शाता है कि प्रतियोगिता कितनी जबरदस्त है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
सेवा कुल पद
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180
IFS (विदेश सेवा) 55
IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150
IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28
ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed