Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Agriculture Recruitment 2026: 147 Vacancies, Eligibility, Dates and Exam Pattern

बीपीएससी: कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

Thu, 26 Nov 2026 06:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग के पांच पदों पर 147 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2027 है। भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
BPSC Agriculture Recruitment 2026: 147 Vacancies, Eligibility, Dates and Exam Pattern
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने कृषि विभाग में सहायक निदेशक और सहायक नियंत्रक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। आयोग की ओर से 26 नवंबर 2026 को जारी इन विज्ञापनों के तहत कुल 147 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सभी पद बिहार कृषि सेवा के वेतन स्तर-9 में हैं। भर्ती में कृषि अभियांत्रिकी, सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और पादप संरक्षण से संबंधित योग्यताएं मांगी गई हैं। आवेदन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती प्रक्रिया तारीख
विज्ञापन जारी होने की तारीख 26 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान शुरू 15 दिसंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2027
अंतिम आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2027

पदों का विवरण

विज्ञापन संख्या पद रिक्तियां
17/2026 सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी) 50
18/2026 सहायक निदेशक (सांख्यिकी) 36
19/2026 सहायक नियंत्रक (तौल एवं माप) 26
20/2026 सहायक निदेशक (रसायन विज्ञान) 21
21/2026 सहायक निदेशक (पादप संरक्षण) 14
कुल 147

 

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

अभ्यर्थियों के पास आवेदन की अंतिम तारीख तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार जरूरी योग्यता इस प्रकार है:

विज्ञापन
  • कृषि अभियांत्रिकी: कृषि अभियांत्रिकी में बीई या बीटेक।
  • सांख्यिकी: सांख्यिकी, गणित या कृषि विज्ञान के अंतर्गत कृषि सांख्यिकी में स्नातक डिग्री।
  • तौल एवं माप: भौतिकी विषय के साथ विज्ञान में स्नातक, या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान विषय के साथ विज्ञान में स्नातक, या कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री।
  • पादप संरक्षण: कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री, जिसमें पादप संरक्षण वैकल्पिक विषय हो।

 

आयु सीमा क्या तय की गई है?

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

 
श्रेणी अधिकतम आयु
अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष
अनारक्षित महिला 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला व पुरुष 40 वर्ष
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, महिला व पुरुष 42 वर्ष
 

चयन प्रक्रिया और अंक

चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और बिहार सरकार के तहत पात्र संविदा सेवा के अनुभव के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर 75 अंक का भारांक दिया जाएगा। पात्र संविदा सेवा के लिए अधिकतम 25 अंक मिलेंगे। इस तरह अंतिम मेरिट 100 भारांक अंकों पर तैयार होगी।

लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित पदों की संख्या के 2.5 गुना अभ्यर्थियों को 50 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। सामान्य हिन्दी केवल अर्हकारी (qualifying) होगी; इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। सामान्य ज्ञान और दोनों विषय-विशेष प्रश्नपत्रों के अंक मेरिट में शामिल होंगे।

 
प्रश्नपत्र अंक प्रश्न समय भूमिका
सामान्य हिन्दी 100 100 2 घंटे अर्हकारी; कम से कम 30 अंक जरूरी
सामान्य ज्ञान 100 100 2 घंटे मेरिट में शामिल
विषय-विशेष प्रश्नपत्र I 200 100 2 घंटे मेरिट में शामिल
विषय-विशेष प्रश्नपत्र II 200 100 2 घंटे मेरिट में शामिल
कुल 600 400 8 घंटे 500 मेरिट अंक और 100 अर्हकारी अंक
 

विषय-विशेष प्रश्नपत्र संबंधित पद के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। कृषि अभियांत्रिकी, सांख्यिकी/कृषि सांख्यिकी, भौतिकी/इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी, रसायन विज्ञान या पादप संरक्षण के प्रश्नपत्र पद के अनुसार होंगे।

हर प्रश्न में पांच विकल्प होंगे। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्न का उत्तर नहीं देना हो, तो विकल्प E भरना होगा। सभी विकल्प खाली छोड़ने पर भी एक-तिहाई अंक की कटौती होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। बैंक के लेन-देन शुल्क अलग से लागू होंगे। OTR में वैध 12 अंकों का आधार नंबर देने पर 200 रुपये का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क नहीं देना होगा। आधार नंबर नहीं देने और अन्य फोटो पहचान पत्र का विकल्प चुनने पर यह शुल्क जोड़ा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन बीपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर करना होगा। प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं:

  1. पोर्टल पर नया पंजीकरण करें या डिजिलॉकर/मेरी पहचान पोर्टल से लॉगिन करें।
  2. मोबाइल नंबर और ईमेल की ओटीपी से पुष्टि करके ओटीआर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  3. व्यक्तिगत जानकारी, पता, अन्य विवरण, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव भरें।
  4. लाइव फोटो लें और हिन्दी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. प्रोफाइल जांचकर लॉक करें।
  6. डैशबोर्ड पर संबंधित विज्ञापन चुनें, शुल्क का भुगतान करें और अंतिम आवेदन जमा करें।
  7. बारकोड, आवेदन संख्या और भुगतान स्थिति वाला आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियां प्रिंट करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed