फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Prelims Result 2025: Check Name Roll number Wise Result toppers list cutoff at upsc.gov.in

UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 14161 उम्मीदवारों ने मारी बाजी; यहां देखें नाम

Wed, 11 Jun 2025 07:37 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 11 Jun 2025 07:37 PM IST
सार

UPSC CSE Prelims Result 2025 Name Wise: यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के परिणाम जारी हो चुके हैं। इस बार 14161 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। आप यहां से नाम सूची सूची पीडीएफ डाउनलोड करें...

विज्ञापन
UPSC CSE Prelims Result 2025: Check Name Roll number Wise Result toppers list cutoff at upsc.gov.in
UPSC CSE Prelims Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CSE Prelims Result 2025 Name Wise: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब upsc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। आयोग ने नाम और रोल नंबर के अनुसार पास होने वाले कुल 14161 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये सभी अभ्यर्थी अब यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा कब हुई थी?

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में भर्ती के लिए पहली चरण की स्क्रीनिंग प्रक्रिया है।
विज्ञापन


यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि कट-ऑफ मार्क्स, आंसर की और मार्कशीट फाइनल रिजल्ट के बाद ही जारी की जाएगी। यानी, उम्मीदवारों को अब मेंस और इंटरव्यू के बाद की प्रक्रिया तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Direct Link - UPSC Prelims Result 2025 Name Wise PDF

कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
सेवा कुल पद
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180
IFS (विदेश सेवा) 55
IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150
IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28
ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट यहां क्लिक करके देखें...

इस दिन होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 979 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। 

कैसे करें रिजल्ट नाम वाइज डाउनलोड?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "UPSC CSE Prelims Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर होंगे।
  • आप Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
  • PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed