फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Engineering Admit Card Released at upsconline.nic.in know how to download here sarkari naukri

UPSC ESE Admit Card: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 06 Jun 2022 10:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

UPSC ESE Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 26 जून, 2022 को दो पाली में किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
UPSC Engineering Admit Card Released at upsconline.nic.in know how to download here sarkari naukri
UPSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC ESE Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आयोग ने ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग सेवा की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलता प्राप्त की है, वे अपना प्रवेश पत्र संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC ESE Admit Card: कब होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 26 जून, 2022 को दो पाली में किया जाना निर्धारित है। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च, 2022 को जारी कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC ESE Mains: परीक्षा का टाइम-टेबल 
26 जून, 2022 को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-I)- 300 अंकों के लिए।
26 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-II)- 300 अंकों के लिए।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे e-Admit के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आएंगे।
  • यहां दिखाई दे रहे ENGINEERING SERVICES (MAIN) EXAM के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

इतने पदों पर होना है चयन
यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 247 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed