UPSC Exam 2025: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए जारी हुआ शेड्यूल, दो पाली में होगा एग्जाम
UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं। परीक्षा फरवरी में आयोजित होगी।
विस्तार
UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) के माध्यम से परीक्षा कार्यकम डाउनलोड कर सकते हैं।
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर I सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित होगी।
इतने पदों पर होगा चयन
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा पेपर I में सामान्य अध्ययन शामिल है, जो सभी स्ट्रीम के लिए समान होगा और पेपर II में स्ट्रीम-विशिष्ट विषय पेपर शामिल हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य श्रेणी I में 24 और श्रेणी II में 61 रिक्तियों को नियुक्त करना है।
मुख्य परीक्षा 21 और 22 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा निम्नलिखित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी: भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और शिमला। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी भू वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित है। प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों की होती है, मुख्य परीक्षा 600 अंकों की होती है, और साक्षात्कार 200 अंकों का होता है। उम्मीदवारों को यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक पिछले साल के प्रश्नपत्रों से प्रश्न डाउनलोड करके उनका अभ्यास करना चाहिए ।