फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS II 2020 answer key and cut off marks of the examination released by union service public commission Safalta

UPSC CDS II 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस-2 परीक्षा की आंसर की और कट ऑफ अंक जारी किए

Tue, 05 Oct 2021 05:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

सीडीएस-।। परीक्षा का परिणाम इसी महीने 1 अक्तूबर को जारी कर दिया गया था। परिणाम के बाद अब आयोग ने आंसर की और कट ऑफ मार्क्स जारी किए हैं।

विज्ञापन
UPSC CDS II 2020 answer key and cut off marks of the examination released by union service public commission Safalta
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CDS II 2020 परीक्षा की आंसर की और कट ऑफ अंक जारी किए। - फोटो : social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज-।। 2020 की आंसर की और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। सीडीएस-।। परीक्षा का परिणाम इसी महीने 01 अक्तूबर को जारी कर दिया गया था। परिणाम के बाद अब आयोग ने आंसर की और कट ऑफ मार्क्स जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीद्वार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC CDS-II Final Answer Key पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आयोग इस परीक्षा को पहले ही आयोजित करने वाला था, लेकिन पूरे देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परीक्षा में देरी हुई। इस आंसर की को तीन विषयों - गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के लिए जारी किया है।

विज्ञापन


यूपीएससी सीडीएस-।। परीक्षा का आयोजन कुल 169 सीट पुरूषों और 17 शॉर्ट सर्विस कमीशन सीट महिलाओं के लिए किया गया था। परीक्षा पास करने वाले इन अभ्यर्थियों का चयन इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून और नेवल एकेडमी, एझिमाला, केरल और एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद के लिए किया जाएगा। सभी उम्मीद्वार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आंसर की डाउनलोड करने के लिए सुझाव
1. उम्मीद्वार आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Examination टैब पर क्लिक करें। 
3. सामने दिख रहे Answer Keys के टैब पर क्लिक करें। 
4. सामने आए नए पेज पर Combined Defence Service Examination (।।), 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 
5. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे आप चेक कर सकते हैं। 
6. आप इस पीडीएफ फाइल को चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

ये रहे कट ऑफ मार्क्स

  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के लिए - 263
  • इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) के लिए- 257
  • इंडियन एयरफोर्स एकेडमी (एएफए) के लिए- 279
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) पुरूष के लिए - 179
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) महिला के लिए- 178

उम्मीदवार इस लिंक UPSC CDS-II Final Answer Key पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। आयोग ने किसी भी आशंका की स्थिति में उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उम्मीदवार इन नंबरों 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed