फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF 2020 Notification: Know the salary, allowances and other government benefits of Assistant Commandant in detail

UPSC CAPF 2020: जानिए, सहायक कमांडेंट को कितना वेतन और क्या-क्या भत्ते मिलते हैं?

Sat, 29 Aug 2020 03:29 PM IST
Advertorial Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 29 Aug 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
UPSC CAPF 2020 Notification: Know the salary, allowances and other government benefits of Assistant Commandant in detail
बीएसएफ जवान - फोटो : PTi

UPSC CAPF की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट पद की रिक्तियां निकाली हैं। 209 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें BSF के लिए 78, CRPF में 13, CISF के लिए 69, ITBP में 27 और SSB के लिए 22 पदों पर भर्तियां होंगी। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में चयन तीन चरणों में होता है। अभ्यर्थियों को  लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए चुना जाता है। इन पदों  के लिए अधिकतम आयु सीमा  25 साल है। आइए जानते हैं कि असिस्टेंट कमांडेंट को कितना वेतन और क्या-क्या भत्ते मिलते हैं
विज्ञापन


वेतन 
सातवें वेतन आयोग के अनुसार, असिस्टेंट कमांडेंट का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अन्तर्गत आता है, जो कि  56100-177500 रुपये के बीच है। इस पोस्ट पर बेसिक पे 56,100 रुपये है। महंगाई भत्ता (DA) 6,732 रुपए मिलता है। ट्रांसपोर्ट भत्ता 4,032 रुपये होता है। यदि आप मेट्रो सिटीज में हैं, तो आपको 8,064 रुपये मिलेंगे। इन सबको मिला कर कुल 66,864 रुपए मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पद 

लेवल 

वेतन 

असिस्टेंट कमांडेंट 

लेवल 10 

56100 – 177500 

जूनियर स्केल डिप्टी कमांडेंट 

लेवल 11 

67700 – 208700 

सेकेंड इन कमांड (सीआईएसएफ में एआईजी/कमांडेंट कहा जाता है

लेवल 12 

78800 – 209200 

कमांडेंट (सीआईएसएफ में एआईजी/कमांडेंट (एसजी)) 

लेवल 13 

118500–214100 

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल 

लेवल 13ए 

131100–216600 

इंस्पेक्टर जनरल 

लेवल 14 

144200–218200 

 

भत्ते और सरकारी लाभ 
असिस्टेंट कमांडेंट के पोस्ट पर तैनात ऑफिसर को महंगाई भत्ता और ट्रांसपोर्ट भत्ता मिलता है। इसमें फील्ड एरिया भत्ता नहीं होता है। अगर आप मेट्रो सिटी में तैनात हैं, तो आपको ट्रांसपोर्ट भत्ता दोगुना मिलता है। वहीं, राशन भत्ते के रूप में 3,000 रुपये मासिक मिलते हैं। सरकारी लाभ के रूप में एक असिस्टेंट कमांडेंट को कुछ खास लाभ नहीं मिलता। अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए जोखिम और दुर्गम क्षेत्र भत्ते की मांग चल रही है। गृह मंत्रालय ने जोखिम और दुर्गम क्षेत्र भत्ते के रूप में 6,000 से लेकर 25,000 रुपये तक की मांग वित्त मंत्रालय से की है। 

अगर आप भी CAPF की तैयारी करना चाहते हैं, तो Safalta.com आपके लिए एक खास कोर्स लेकर आया है। Safalta.com के 75 दिन के ऑनलाइन कोर्स के जरिये  आप भी CDS-CAPF की पक्की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 500 रुपये की खास छूट मिल रही है, जिसका लाभ  AU500 कूपन कोड  का उपयोग कर ले सकते हैं। ऐसे में देर किस बात की, आज ही जुड़ें इस कोर्स से और पूरा करें भारतीय सेना में जाने का सपना। इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/2Qzp0Pn

(Advertorial)

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed