फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS Cutoff 2022 declared at uppsc.up.gov.in Check SDM Merit list Cutoff mark in Hindi

UPPSC PCS 2022: यूपी पीसीएस 2022 का कटऑफ जारी, पद घटे तो बढ़ गई एसडीएम की मेरिट

Thu, 18 May 2023 11:12 AM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 11:12 AM IST
सार

UPPSC PCS 2022 Cutoff Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 का पद एवं श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिया है। यहां पढ़ें एनालिसिस ..  

विज्ञापन
UPPSC PCS Cutoff 2022 declared at uppsc.up.gov.in Check SDM Merit list Cutoff mark in Hindi
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC PCS 2022 Cutoff Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 का पद एवं श्रेणीवार कटऑफ बुधवार को जारी कर दिया। इसी के साथ आयोग ने मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को मिले अंक भी जारी किए हैं। कटऑफ 24 मई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में एसडीएम पद की मेरिट काफी ऊपर रही। इसके विपरीत डिप्टी एसपी के इस बार तीन गुना से भी अधिक पद थे। इसके बावजूद न्यूनतम कटऑफ में बहुत अंतर नहीं आया।

विज्ञापन

 

UPPSC PCS एसडीएम भर्ती : 2021 में 52 तो 2022 में 39 पद थे

आयोग ने 2021 में एसडीएम के 52 पदों पर भर्ती की थी और अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 898 अंक था। वहीं 2022 में एसडीएम के 39 पदों पर भर्ती की गई। इसका असर मेरिट में देखने को मिला और अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 912 अंक रहा। हालांकि, टॉपर को कुल 940 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह से 2022 में ओबीसी का न्यूनतम 890 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 874 अंक पाने वालों का चयन किया गया। जबकि, 2021 में ओबीसी की न्यूनतम मेरिट 879 तथा अनुसूचित जाति की 851 थी।

 

UPPSC PCS डिप्टी एसपी भर्ती : 2021 में 25 तो 2022 में 93 पद थे

2021 में डिप्टी एसपी के 25 पदों पर भर्ती हुई थी। जबकि, 2022 में इस पर 93 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। फिर भी मेरिट में बहुत अंतर नहीं आया। 2022 में अनारक्षित वर्ग की न्यूनतम मेरिट 886 अंक गई है। हालांकि, इस पद के टॉपर को 912 अंक मिले हैं। इसके विपरीत 2021 में इस पद पर अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 888 अंक रहा। 2022 में ओबीसी एवं अनुसूचित जाति का न्यूनतम कटऑफ 860 एवं 833 अंक रहा। जबकि, 2021 में क्रमश: 862 तथा 836 अंक रहा।

 

विज्ञापन

UPPSC PCS 2022 Result: प्रमुख पदों के कटऑफ

पदनाम पदों की संख्या अनारक्षित ओबीसी एससी ईडब्ल्यूएस
एसडीएम 39 940/912 912/890 893/874 920/912
डिप्टी एसपी 93 912/886 883/860 872/833 892/869
कोषाधिकारी 15 902/895 878/866 874/849 889
बीडीओ 25 897/882 869/859 866/838 880/879
जिला पूर्ति अधिकारी 7 887/879 858 835 868
जिला समाज कल्याण अधिकारी 6 883/879 859/858    
नायब तहसीलदार 52 881/868 857/854 865/821 866/862
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी 12 875/869 852/849 830 858/852

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed