फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP TGT, PGT now apply till 10th May, check the necessary details related to recruitment Safalta

UP TGT, PGT: अब 10 मई तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

Fri, 07 May 2021 02:27 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 07 May 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
UP TGT, PGT now apply till 10th May, check the necessary details related to recruitment Safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
UP TGT, PGT Recruitment 2021: यूपी शिक्षक भर्ती (UP Teacher Recruitment) 2021 के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने UP TGT, PGT के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में जो  लोग किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे वो अब आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार टीजीटी के 12,603 व पीजीटी के 2,595 पदों पर भर्ती की जाएगी।  इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2021 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 12 मई और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई 2021 है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनआइसी के ई-परीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वो upsessb.org के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता भी जान लें
टीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन पास होना चाहिए। साथ ही उनके पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए। वहीं पीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रैजुएट और बीएड पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी जान लें
आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 500 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें 125 प्रश्नों में प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठकर करें परीक्षा की पक्की तैयारी
जो छात्र सरकारी टीचर बनने की कोशिश में लगें हैं और अच्छे मार्गदर्शन की तलाश में हैं वो safalta.com से जुड़ सकते हैं। यहां उन्हें ढेरों क्लासेस, और पीडीएफ स्टडी मैटेरियल मुहैया कराए जाते हैं जिसकी मदद से वो घर बैठकर भी अपनी पूरी तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक करें https://www.safalta.com/demo-registration या डाउनलोड करें Safalta एप  http://bit.ly/SAFALTA-APP
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed