UP TET Exam 2021: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन के कुछ ही दिन शेष, फॉर्म भरने के बाद जरूर करें ये काम
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख बेहद ही नजदीक आ चुकी है। इस एग्जाम के लिए इच्छुक अभ्यर्थी केवल 25 अक्टूबर 2021 तक ही आवेदन कर सकेंगे।
विस्तार
यूपी के प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों में सरकारी अध्यापक बनने का सपना रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (UPTET Exam) की आवेदन प्रक्रिया बीते 7 अक्टूबर से लगातार जारी है। लेकिन अब इस पात्रता परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख बहुत ही नजदीक आ चुकी है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं उन्हें 25 अक्टूबर तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। ऐसा न करने वाले प्रतियोगी अभ्यर्थी भविष्य में यूपी शिक्षा विभाग द्वारा आमंत्रित की जाने वाली जूनियर व प्राइमरी स्तर की शिक्षक भर्ती में आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे। इसलिए इच्छुक एवं पात्र स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से यूपी टीईटी के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस पात्रता परीक्षा के लिए 28 नवंबर को एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में आवेदनकर्ता अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम द्वारा चलाई जा रही फ्री क्लासेस को ज्वॉइन कर लें। इस निशुल्क क्लास के लिए स्टूडेंट्स को केवल FREE UPTET Courses & E-Books इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
आवेदन के बाद ये जरूर करने चाहिए ये तीन काम
अक्सर देखा जाता है कि प्रतियोगी अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने के बाद आवेदन फॉर्म को प्रिन्ट नहीं करते हैं, उम्मीदवारों की एक बड़ी चूक होती है। इसलिए कंप्लीट फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी पूरे फॉर्म को एक बाद जरूर जांच लें और उसे प्रिन्ट भी कर लें।
यूपीटेट की परीक्षा तिथियों का भी निर्धारण हो चुका है, जोकि बेहद ही करीब हैं ऐसे में आवेदन करने के बाद से ही स्टूडेंट्स को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी परीक्षा की तैयारियां तेज कर देनी चाहिए। इसके लिए छात्र सफलता ऐप पर चलाई जाने वाली फ्री क्लासेस की भी मदद ले सकते हैं।
परीक्षा के समय अपनी स्पीड और एक्यूरेसी को जाँचने के लिए छात्रों को मॉक टेस्ट जरूर देने चाहिए। ऐसा करने से एग्जाम के समय छात्रों के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी।
कितनी है यूपी में जूनियर व प्राइमरी विद्यालयों की संख्या
अगर आप उत्तर प्रदेश में जूनियर और प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं तो ऐसे में स्टूडेंट्स को बता दें कि 14 अप्रैल, 2021 को एक इंग्लिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में जूनियर और प्राइमरी विद्यालयों की संख्या का आंकड़ा लगभग 1 लाख 59 हजार बताया गया है। इसलिए टीईटी में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही इन संस्थानों में शिक्षण कार्य करने का मौका मिल सकता है।
UP-TET की करें घर बैठे फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।