फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP SI Vacancy: Confusion Over Degree Upload Ends, Recruitment Board Issues Key Instructions

UP SI Vacancy: यूपी पुलिस एसआई भर्ती में बड़ी राहत! डिग्री अपलोड को लेकर संशय खत्म; बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Tue, 26 Aug 2025 07:59 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 26 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

UP SI Degree Upload: यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब आवेदन के दौरान ऑरिजनल डिग्री अपलोड करना अनिवार्य नहीं होगा। भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
UP SI Vacancy: Confusion Over Degree Upload Ends, Recruitment Board Issues Key Instructions
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 4543 पदों पर निकली उप निरीक्षक (Sub Inspector) भर्ती के आवेदकों को बड़ी राहत दी है। पहले इस भर्ती के आवेदन के दौरान स्नातक डिग्री की मूल प्रति अपलोड करना अनिवार्य था, जिसकी वजह से लाखों अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब भर्ती बोर्ड ने नया नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि डिग्री अपलोड करना अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों के पास ऑरिजनल डिग्री उपलब्ध नहीं है, वे आवेदन के समय प्रोविजनल डिग्री या फिर ग्रेजुएशन मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य रहेगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवार को स्नातक की ऑरिजनल डिग्री दिखानी होगी।

और भी पढ़ें- UP SI Documents: फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट, जानें कितने पुराने सर्टिफिकेट होंगे मान्य

बोर्ड की ओर से जारी 3 मुख्य निर्देश

  1. आवेदन के समय स्नातक की मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य है।
  2. यदि स्नातक डिग्री उपलब्ध नहीं है तो प्रोविजनल डिग्री अपलोड करनी होगी।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा में ऑरिजनल स्नातक डिग्री और मार्कशीट दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन धीमे क्यों पड़ रहे थे?

भर्ती बोर्ड के अनुसार, 21 अगस्त तक दरोगा और समकक्ष पदों पर करीब 75 हजार आवेदन आए थे, जबकि अनुमानित संख्या 20 लाख से अधिक है। धीमी गति का बड़ा कारण यह था कि कई अभ्यर्थियों के पास ऑरिजनल डिग्री उपलब्ध नहीं थी और वे यूनिवर्सिटी से डिग्री निकलवाने में जुटे थे। अब बोर्ड के इस नए फैसले से अभ्यर्थियों की दुविधा खत्म हो गई है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया के तहत अब तक 8.50 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आवेदन की रफ्तार अब तेजी से बढ़ेगी।

विज्ञापन

11 सितंबर से पहले करें आवेदन

यूपी पुलिस दारोगा भर्ती 2025 के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी apply.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई है। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। इस भर्ती में कुल 4543 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें 4242 सब इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल में 60 प्लाटून कमांडर और बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर की महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमांडर शामिल हैं।

400 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जो 400 अंकों की होगी। इसमें 160 प्रश्न होंगे और समय सीमा 2 घंटे की होगी। प्रश्नपत्र चार सेक्शनों में बंटा होगा – सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, तथा मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि/तार्किक परीक्षा। प्रत्येक सेक्शन 100 अंकों का होगा और सभी में 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। पात्रता के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक आवश्यक होंगे।

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों की लाइव फोटो ली जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed