फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP SI Documents 2025: Complete List of Required Certificates and Validity Guidelines for Application Here

UP SI Documents: फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट, जानें कितने पुराने सर्टिफिकेट होंगे मान्य

Fri, 15 Aug 2025 03:05 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 15 Aug 2025 03:05 PM IST
सार

UP SI form: यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे और कब तक के प्रमाण पत्र मान्य माने जाएंगे। अगर आपके डॉक्यूमेंट्स अधूरे या तय तिथि के बाहर के हैं, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। 

विज्ञापन
UP SI Documents 2025: Complete List of Required Certificates and Validity Guidelines for Application Here
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Police SI Documents 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इस भर्ती में सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी पहले से होनी चाहिए। कई बार अभ्यर्थी आवश्यक सर्टिफिकेट जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास या शैक्षिक प्रमाण पत्र अधूरे या निर्धारित समयसीमा के बाहर तैयार कराते हैं, जिससे उनका फॉर्म अस्वीकार हो सकता है। 
विज्ञापन


ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि सभी दस्तावेजों को समय रहते तैयार कर लिया जाए। विशेष रूप से आरक्षित वर्गों के लिए प्रमाण पत्र की वैधता तिथि का ध्यान रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police SI Bharti: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में कैसे होगा चयन? तीन चरणों में होगा सिलेक्शन; समझें पूरा प्रोसेस

UP SI Required Documents List: जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में लिया गया लाइव फोटोग्राफ)
  • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए- यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (केवल यूपी निवासियों के लिए)
  • एक्स-सर्विसमैन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

Certificate Validity for UPSI 2025: प्रमाण पत्र की वैधता

यूपी पुलिस एसआई भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा, जब उनके प्रमाण पत्र निश्चित तिथि के भीतर बने हों। नीचे तालिका के रूप में पूरी जानकारी दी गई है:
 
श्रेणी सर्टिफिकेट वैधता मान्य समय-सीमा
एससी/एसटी 17 दिसंबर 2014 के शासनादेश के अनुसार 11 सितंबर 2025 तक
अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 से 11 सितंबर 2025 के बीच
ईडब्ल्यूएस वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 से 11 सितंबर 2025 के बीच
मूल निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत 11 सितंबर 2025 तक अनिवार्य

ध्यान दें: यदि आपके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है या पुराना है, तो समय रहते नया बनवाएं। आवेदन तभी मान्य होगा जब सभी दस्तावेज सही और निर्धारित तिथि के अनुसार हों।

कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, इस बार सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जा रही है, जिससे अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को भी अवसर मिल सके। इसके अलावा शारीरिक योग्यता के अंतर्गत पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी इन सभी शैक्षणिक, आयु और शारीरिक मानकों को पूरा करते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed