फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Result and final answer key out at uppbpb.gov.in; Check cut off and selected candidates list

UP Police SI Result: दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी; देखें श्रेणीवार कटऑफ

Thu, 07 May 2026 05:21 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 07 May 2026 05:21 PM IST
सार

UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस उप-निरीक्षक 2025 भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित की है। कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।
 

विज्ञापन
UP Police SI Result and final answer key out at uppbpb.gov.in; Check cut off and selected candidates list
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं।

विज्ञापन


 

दस्तावेज सत्यापन और पीएसटी के लिए 12,333 अभ्यर्थी सफल

भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना है। इसमें समान कटऑफ पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी डीवी/पीएसटी परीक्षा?

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) चरण का आयोजन मई के तीसरे सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जून 2026 में किया जाना है। भर्ती ने कहा है कि स्थान, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जल्द वेबसाइट पर साझा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी एसआई की अंतिम उत्तर कुंजी में 20 प्रश्नों पर आपत्तियां सही, फिर कैसे मिले इनके अंक?
 

विज्ञापन

UP SI Cut Off: यूपी पुलिस एसआई की कटऑफ कितनी गई?

विभिन्न श्रेणी के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

 
श्रेणी कट ऑफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित भूतपूर्व सैनिक महिला
अनारक्षित 369.87854 272.87896 274.36330 360.50336
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 364.41142 209.33823 211.83810 353.22001
अन्य पिछड़ा वर्ग 364.56024 222.50840 232.67482 353.76545
अनुसूचित जाति 350.91474 200.94065 202.44359 337.94120
अनुसूचित जन जाति 334.65475 214.01517 217.40750 306.91905

महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पीसी) की रिक्तियों के सापेक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक 266.40593 तथा भूतपूर्व सैनिक वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ 223.48777 है।
 

रिजल्ट में लिखी हो सकती हैं ये चार बातें

अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के परिणाम में निम्न चार में से कोई एक स्टेटस दिखेगा:

  • "Congratulations! You are short listed for DV/PST." - आपने कटऑफ या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं और आप डीवी/पीएसटी में शामिल होने के लिए योग्य हैं।
  • "Sorry! You are not short listed for DV/PST." - कट-ऑफ से कम अंक होने के कारण डीवी/पीएसटी हेतु योग्य नहीं हैं।
  • "Sorry! You have not qualified in written test." - न्यूनतम प्रत्येक विषय/सेशन में (35%) एवं कुल (50%) प्रसामान्यीकृत अंक प्राप्त न करने के कारण अनर्ह।
  • "You were absent in written test." – लिखित परीक्षा में अनुपस्थित।

अंतिम उत्तर कुंजी भी हो चुकी है जारी

यूपीपीआरपीबी ने परिणाम के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है। अभ्यर्थी 14 मई तक अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed