UP SI Answer Key: दारोगा भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी में 20 प्रश्नों पर आपत्तियां सही, फिर कैसे मिले इनके अंक?
UP Police SI Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड ने एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police SI Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड ने एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ 14 मई तक ही उपलब्ध रहेगी। अंतिम उत्तर कुंजी में 8 प्रश्नों के विकल्पों में त्रुटि मिली, 8 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही मिले और 4 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में बदलाव किया गया। भर्ती बोर्ड ने इन प्रश्नों के अंक वितरण का तरीका भी बताया है।
20 प्रश्नों पर आपत्ति उचित पाई गई
अभ्यर्थी 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 23 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था।
प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद 20 प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां सही पाई गईं। इनमें 8 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में त्रुटि, 8 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही और 4 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में बदलाव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: यहां देखें यूपी पुलिस एसआई की श्रेणीवार कटऑफ
इन 20 प्रश्नों का क्या हुआ?
भर्ती बोर्ड ने बताया कि उचित पाई गई आपत्तियों से संबंधित प्रश्नों के अंक वितरण के लिए निम्न निर्णय लिए गए हैं:
- 08 प्रश्नों/उत्तर विकल्पों के त्रुटिपूर्ण होने के कारण प्रश्नों को निरस्त किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा निरस्त प्रश्नों के लिये आवंटित अंकों का वितरण अभ्यर्थियों को मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में रिट याचिका संख्या-2669 (एम०बी०)/2009 पवन कुमार अग्रहरि बनाम उ०प्र० लोक सेवा आयोग में स्वीकृत व्यवस्था के अनुसार किया जायेगा।
- 08 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही है। इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है कि यदि अभ्यर्थी द्वारा सही विकल्पों में से किसी एक विकल्प को भरा गया है तो उसे सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक प्रदान किया जायेगा।
- 04 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में परिवर्तन किया गया है।
डीवी/पीएसटी के लिए 12,333 अभ्यर्थी सफल
भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना है। इसमें समान कटऑफ पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।