{"_id":"618f70b24db477003f6fc017","slug":"up-police-si-exam-2021-this-new-rule-will-be-applicable-in-the-evaluation-of-written-examination-of-up-police-inspector-recruitment-know-before-the-examination-what-are-its-advantages-and-disadvantages-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI Exam 2021: यूपी पुलिस दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में लागू होगा ये नया नियम, परीक्षा से पहले जान लीजिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police SI Exam 2021: यूपी पुलिस दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में लागू होगा ये नया नियम, परीक्षा से पहले जान लीजिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
Sat, 13 Nov 2021 01:34 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश SI भर्ती
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों की भर्ती के लिए आयोजित कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की शुरुआत की जा चुकी है। इस भर्ती में लगभग 9,200 पद उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के लिए हैं जिनमें महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जबकि अन्य पदों जैसे अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, प्लाटून कमांडर एवं पीएसी के पदों पर होने वाली भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवारों को ही शामिल होने का मौका दिया गया है। इन सभी 9,534 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर 2021 से की जा रही है। यह परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों में कराई जानी है, जिसके लिए तारीखों का निर्धारण किया जा चुका है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मूल्यांकन प्रक्रिया में इक्यू पर्सेंटाइल नियम का प्रयोग किया जाएगा। ताकि परीक्षा कार्यक्रम के सभी चरणों में दिए जाने वाले प्रश्नपत्रों को हल करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक समान अंकन प्रक्रिया बनाई जा सके। इसके अलावा बचे हुए शेष दिनों में यूपीएसआई परीक्षा के कम्पलीट कोर्स का रीविजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course- Join Now की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ‘अ’ की पर्सेंटाइल रैंक = परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या - ‘अ’ की रैंक x 100
विज्ञापन
किन-किन तारीखों में होंगे एग्जाम
यूपी-SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
क्या होता है इक्यू पर्सेंटाइल का फार्मूला
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में इक्यू पर्सेंटाइल नियम लगाया जाएगा। नॉर्मलाईजेशन की इस प्रक्रिया को आजमाने से अभ्यर्थियों का खासा लाभ होने वाला है। इक्यू पर्सेंटाइल निकाले जाने का फार्मूला नीचे दिया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ‘अ’ की पर्सेंटाइल रैंक = परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या - ‘अ’ की रैंक x 100