फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment 2022: New recruitment is going to come out in UP Police, hundreds of posts of SI and ASI will be recruited, know what can be the selection process-safalta

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में निकलने वाली है नई बहाली, SI और ASI के सैकड़ो पदों पर होगी भर्ती, जानें क्या हो सकती है चयन प्रक्रिया

Sun, 03 Apr 2022 12:29 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 03 Apr 2022 12:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही सैकड़ो पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती के जरिये SI (गोपनीय) के 66 पदों ASI (क्लेरिकल) के 143 पदों व ASI (अकाउंट्स) के 34 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022: New recruitment is going to come out in UP Police, hundreds of posts of SI and ASI will be recruited, know what can be the selection process-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही सैकड़ो पदों पर भर्ती निकालने वाली है। UPPBPB द्वारा इस भर्ती से संबंधित जारी की गई सूचनाओं के मुताबिक इसके जरिये यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 66 पदों, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लेरिकल) के 143 पदों व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 34 पदों पर भर्ती की जाएगी। बोर्ड ने इस भर्ती के आयोजन के लिए टेंडर नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के मुताबिक टेंडर के लिए निविदाएं 25 अप्रैल सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच बोर्ड ऑफिस में आकर जमा कराईं जा सकती हैं। परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही UPPBPB इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के इस फ्री ईबुक से अपने 100+ अंक सुरक्षित करें FREE EBook PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए सबसे पहले एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) तथा फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जा सकता है। इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को एक टाइपिंग टेस्ट में भी हिस्सा लेना पड़ सकता है। हालांकि, चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें 
पुलिस सिलेबस
पुलिस सैलरी 
पुलिस एलिजिबिलिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस में निकलने वाली है बंपर बहाली :

UPPBPB द्वारा कुछ दिनों पहले जारी किए गए भर्तियों के विवरण के मुताबिक राज्य के पुलिस विभाग में अगले कुछ दिनों में बंपर बहाली निकलने वाली है। इस सूचना के मुताबिक लिपिक लेखा एवं गोपनीय सहायक के 243 पदों के अलावा कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 693 पदों, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 3 पदों तथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों से संबंधित अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यूपी पुलिस परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed