फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment 2022: 12th pass youth got another chance to get recruited in UP Police, salary up to Rs 81100-safalta

UP Police Recruitment 2022 : 12 वीं पास युवाओं को मिला यूपी पुलिस में भर्ती होने का एक और मौका, 81100 रुपये तक मिलेगी सैलरी

Mon, 10 Jan 2022 08:44 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 10 Jan 2022 08:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022: 12th pass youth got another chance to get recruited in UP Police, salary up to Rs 81100-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रेडियो विभाग में बंपर भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने यूपी पुलिस के रेडियो विभाग में सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्तियां आयोजित की हैं, जिसमें न्यूनतम बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों के साथ ही महिला उम्मीदवारों से भी आवेदन मंगाए गए हैं।  यूपीपीबीपीबी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी 20 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी है। आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षा की तैयारी को और भी पक्का बनाने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police FREE E-BOOK-Download Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आयुसीमा

यूपी पुलिस द्वारा आयोजित की किए गए इन पदों की भर्ती के लिए केवल बारहवीं पास वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसने 12वीं में फिजिक्स व मैथ्स के साथ पढ़ाई पूरी की हो। इसके अलावा डोएक या नाइलिट सोसाइटी से कंप्यूटर में ‘ओ’ स्तर का सर्टिफिकेट पूरा करने वाले युवाओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम 18 से अधिकतम 22 वर्ष तक की आयुसीमा निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:
UP Police SI Salary 2022
UP Police Mock Test- Attempt Now

कितनी मिलेगी सैलरी 

उत्तर प्रदेश पुलिस के रेडियों विभाग में सहायक परिचालक के पड़ पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले युवाओं को मैट्रिक लेवल-4 के अनुसार न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक का अधिकतम वेतन दिया जाता है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर निकली है उत्तर प्रदेश में यह बड़ी 4 भर्तियां

आगे पढ़ें  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed