फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Head Operator final result 2022 Released; here’s direct link

UPPRPB PET: यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर पीईटी का अंतिम परिणाम घोषित, 936 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; देखें अपना नाम

Sat, 28 Jun 2025 10:18 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 28 Jun 2025 10:18 AM IST
सार

UPPRPB PET Final Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 936 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
UP Police Head Operator final result 2022 Released; here’s direct link
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UPPRPB PET Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस रेडियो संवर्ग में हेड ऑपरेटर / हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 20 से 28 मई, 2025 के बीच किया गया था। यह भर्ती अभियान कुल 936 पदों को भरने के लिए चलाया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची, श्रेणीवार कटऑफ और अन्य विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

936 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सूची में कुल 936 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 252 आरक्षित पदों के सापेक्ष 482 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति (SC) के 195 पदों के लिए 211 अभ्यर्थी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के 18 पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परीक्षा में 186 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता प्राप्त की है।

कितना रहा कटऑफ?

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ 328.16 रही, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए यह 319.53, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 317.05 अंक रही। अनुसूचित जाति (SC) की कटऑफ 299.92 और अनुसूचित जनजाति (ST) की कटऑफ 276.30 अंक रही। इसके अलावा, 186 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की है।
 

क्षैतिज आरक्षण की श्रेणीवार कटऑफ

श्रेणी लम्बवत् आरक्षण की कटऑफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित भूतपूर्व सैनिक की कटऑफ
अनारक्षित (UR) 328.16751 242.69954 304.87272
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 317.05270 - 289.13254
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 319.53008 - 296.33112
अनुसूचित जाति (SC) 299.92947 - 277.29555
अनुसूचित जनजाति (ST) 276.30554 - 247.79711

विज्ञापन

कैसे देखें अपन रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक “हेड ऑपरेटर डीवी/पीएसटी फाइनल रिजल्ट 2022” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आप परिणाम को ध्यानपूर्वक देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed