यूपी पीईटी 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, रात तक भर दें फॉर्म; जानें फीस, योग्यता और परीक्षा पैटर्न
UP PET 2026: यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज 7 सितंबर है। आयोग ने तकनीकी दिक्कतों के चलते समयसीमा बढ़ाई थी। उम्मीदवार 8 सितंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 7 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर तय की थी, लेकिन वेबसाइट और ओटीपी से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए इसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया था। वहीं, आवेदन में सुधार या संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 है।
आज ही क्यों भरना होगा यूपी पीईटी का फॉर्म?
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 7 सितंबर के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद पंजीकरण संख्या के जरिए पीईटी के आवेदन फॉर्म में लॉगइन किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: फ्रेशर हो या अनुभवी... बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, सात भर्तियों में 18104 वैकेंसी
यूपी पीईटी 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं और ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन में उम्मीदवार को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, राज्य और गृह जनपद जैसी जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद 10वीं की परीक्षा से जुड़ी जानकारी, जैसे बोर्ड, उत्तीर्ण करने का वर्ष, अनुक्रमांक और प्रतिशत भरना होगा।
अगर उम्मीदवार ने 12वीं, स्नातक या परास्नातक किया है तो उसकी जानकारी भी आवेदन फॉर्म में दर्ज करनी होगी। इसके बाद ओटीआर में दिए गए आकार के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। अंत में पता समेत अन्य जरूरी जानकारी भरकर श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
यूपी पीईटी 2026 की आवेदन फीस कितनी है?
आयोग ने केवल आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई है। आवेदन शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग | 185 रुपये |
| अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति | 95 रुपये |
| दिव्यांगजन | 25 रुपये |
यह भी पढ़ें: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए
यूपी पीईटी के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
पीईटी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का निर्धारित तारीख तक 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। यानी 10वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपी पीईटी 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या होगा?
यूपी पीईटी की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसमें उम्मीदवारों को 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक यानी एक चौथाई अंक काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर देना होगा।
| परीक्षा का विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा माध्यम | ऑफलाइन |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| समय | 2 घंटे (120 मिनट) |
| प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| नकारात्मक अंकन | 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर |