फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021 these responsibilities have to be handled After becoming an Lekhpal, know about the status of a Lekhpal job Safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021 : एक लेखपाल बनने के बाद संभालनी होती हैं ये जिम्मेदारियां, जानिए कितने रुतबे वाली है एक लेखपाल की नौकरी

Sun, 17 Oct 2021 01:19 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 01:19 PM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा अगले महीने होनी है। इस भर्ती में सिर्फ PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
 

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 these responsibilities have to be handled After becoming an Lekhpal, know about the status of a Lekhpal job Safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के युवाओं का सालों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राज्य में जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी सालों के बाद हो रही है, इसलिए इसे लेकर राज्य के युवा काफी उत्साहित हैं। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में प्रस्तवित है। हालांकि इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है। लेकिन, यह उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा के बाद लेखपाल भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है और राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


संभालनी होंगी ये जिम्मेदारियां 
लेखपाल भर्ती में चयनित होने वाले एक अभ्यर्थी का अधिकांश कार्यक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। एक लेखपाल के अंदर में एक या उससे अधिक गांव होते है और उन गाँवो के भूमि से संबंधित पूरी जानकारी उसके पास होती है। जैसे- किसके पास कितनी भूमि है, उस भूमि पर क्या क्या है, किस तरह की भूमि है, किसका नियंत्रण है, आदि की जानकारी एक लेखपाल रखता है। साथ ही एक लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कई तरह के प्रमाणपत्र निर्गत करने का भी काम करता है। ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सरकारी सर्वेक्षणों और अन्य कार्यों में भी एक लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने रुतबे वाली है एक लेखपाल की नौकरी 
ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि से संबंधित अधिकतर काम लेखपाल के द्वारा ही किए जाते हैं, इसलिए एक लेखपाल का ग्रामीण क्षेत्रों में काफी इज्जत होता है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर युवा लेखपाल के कार्यों से परिचित होंगे और वे जानते हैं कि एक लेखपाल कर्मचारी की गांव में क्या इज्जत होती है।   लेखपाल की नौकरी में रुतबा और इज्जत होने के साथ शानदार सैलरी भी मिलती है। लेखपाल भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलती है। साथ ही, इन्हें कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है।


 कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त, यूपी लेखपाल, NDA&NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed