UP Lekhpal Current Affairs 2021: लेखपाल परीक्षा में होना चाहते हैं पास, तो करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर महीने में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। गौरतलब है कि राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्तियों का आयोजन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है और UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में अब ज्यादा समय शेष नहीं है, इसलिए अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द इस परीक्षा की तैयारियों में लग जाना चाहिए। इस परीक्षा के सामान्य ज्ञान सेक्शन में करेंट अफेयर्स से भी प्रश्न पूछे जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को निचे दिए गए करेंट अफेयर्स के प्रश्नों का आवश्यक रूप से अभ्यास करना चाहिए। साथ ही इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स की भी सहायता ले सकते हैं।
लेखपाल परीक्षा की दृष्टि से करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न :
Q.1 पैराओलंपिक खेलो में पुरुषों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में किस भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है?
उत्तर - विनोद कुमार
Q.2 किस देश की सरकार ने हाल ही में, बच्चों के लिए सप्ताह में केवल 3 घंटे गेम खेलने का नियम बनाया है?
उत्तर - चीन
यह भी पढ़ें : UP Lekhpal Salary 2021: जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन
Q.3 किस निशानेबाज ने पैराओलंपिक खेलों के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है?
उत्तर - अवनी लखेड़ा
Q.4 भाविना पटेल ने पैराओलंपिक 2021 के किस खेल में रजत पदक हासिल किया है?
उत्तर - टेबल टेनिस
Q.5 किस राज्य की सरकार ने हाल ही में, युवाओं के लिए “मेरा काम मेरा मान” नामक योजना शुरू की है?
उत्तर - पंजाब
Q.6 कौन भारतीय हाल ही में, बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी HSBC एशिया के निदेशक बने है?
उत्तर - रजनीश कुमार
Q.7 दिल्ली सरकार ने हाल ही में, किसे “देश के मेंटॉर कार्यक्रम” का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?
उत्तर - सोनू सूद
Q.8 असंगठित क्षेत्र के कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए किस पोर्टल की शुरुआत की गई है?
उत्तर - ई-श्रम पोर्टल
Q.9 सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक किसे बनाया गया है?
पंकज सिंह
Q.10 हाल ही में, EIU द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा शहर दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है?
उत्तर - कोपनहेगन (डेनमार्क)
कैसे करें तैयारी :
अगर आप लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ 20 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस कोर्स से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।