Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Ranked Strongest Among the Worlds Top 10 Economies for 2026 to 2030 Updates

दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे मजबूत: एसोचैम ने दिए 71 अंक, 2026 से 2030 तक रहेगा दबदबा

Fri, 13 Nov 2026 04:49 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 04:49 AM IST
सार

एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 से 2030 के दौरान दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे मजबूत स्थिति में रह सकता है। 100 में से भारत को 71 अंक मिले हैं, जबकि चीन 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यह आकलन जीडीपी वृद्धि, निर्यात, सरकारी कर्ज, बचत और पूंजी निर्माण समेत 10 आर्थिक संकेतकों के आधार पर किया गया है। वास्तविक जीडीपी वृद्धि और प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी वृद्धि में भारत पहले स्थान पर रहा।
 

विज्ञापन
India Ranked Strongest Among the Worlds Top 10 Economies for 2026 to 2030 Updates
भारत की अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत 2026-30 के दौरान दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है। इस अवधि के लिए भारत को 100 में से 71 अंक मिले हैं, जबकि चीन 66 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


उद्योग मंडल एसोचैम की ओर से जारी ‘भारत की शीर्ष-10 अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक बढ़त’ रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और रूस 60-60 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद जर्मनी (59), इटली एवं ब्राजील (53-53), ब्रिटेन (52), फ्रांस (40) और अमेरिका (36) का स्थान है।
विज्ञापन


यह आंकलन जीडीपी की वास्तविक वृद्धि, निर्यात में बढ़ोतरी, राजकोषीय एवं चालू खाते का संतुलन, सरकारी कर्ज, प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी वृद्धि, सकल घरेलू बचत और सकल पूंजी निर्माण सहित 10 व्यापक आर्थिक संकेतकों के आधार पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2026-30 के आकलन में भारत वास्तविक जीडीपी वृद्धि और प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी वृद्धि के मामले में पहले स्थान पर रहा। सकल बचत और सकल पूंजी निर्माण में उसे दूसरा, निर्यात वृद्धि व कर्ज-जीडीपी अनुपात में तीसरा और प्राथमिक राजकोषीय संतुलन में पांचवां स्थान मिला है।

 
Trending Videos

भारत ने अक्तूबर में रूस से रिकॉर्ड 66,780 करोड़ रुपये का तेल खरीदा 
भारत ने अक्तूबर में रूस से रिकॉर्ड 6.4 अरब यूरो (66,780 करोड़ रुपये) का ईंधन खरीदा, जो जनवरी, 2022 से उपलब्ध आंकड़ों में सबसे ऊंचा मासिक स्तर है। क्रूड आयात में तेज वृद्धि इसकी प्रमुख वजह रही। इससे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस का जीवाश्म ईंधन निर्यात से प्राप्त राजस्व दिसंबर, 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा ईंधन खरीदार रहा। इसकी कुल खरीद में तेल का हिस्सा 91 फीसदी रहा, जिसका मूल्य 5.8 अरब यूरो था। चीन रूस का सबसे बड़ा खरीदार बना रहा। रूस को शीर्ष-5 खरीदारों से प्राप्त राजस्व में चीन का हिस्सा 51% रहा। 

भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाया आयात
अक्तूबर में भारत का रूसी क्रूड आयात मासिक आधार पर 10% बढ़ा। भारत की तीन सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल नायरा एनर्जी की वाडिनार रिफाइनरी ने 12%, रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी ने 22% व इंडियन ऑयल की पारादीप रिफाइनरी में 28% अधिक रूसी क्रूड खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed